टॉप 10 में आता है ये IIT, जानें कितनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन

Published by :Smita Dey
Published at :21 Apr 2026 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
Best College Admission

कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)

Best College Admission: आईआईटी हैदराबाद भारत के प्रमुख टेक्निकल और रिसर्च बेस्ड इंस्टीट्यूट है. यहां कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं. पढ़ाई के साथ यह IIT अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन

Best College Admission Episode 19: IIT हैदराबाद भारत के नए लेकिन तेजी से आगे बढ़ते IITs में से एक है. यहां की पढ़ाई, रिसर्च और प्लेसमेंट काफी शानदार है. खास बात यह है कि यहां टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर ज्यादा फोकस किया जाता है. इंजीनियरिंग के कैटेगरी में आईआईटी हैदराबाद को NIRF रैंकिंग 2025 में 7वां रैंक मिला है.

अगर आप भी 12वीं के बाद देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने का सपना देख रहे हैं, तो IIT हैदराबाद एक बेहतरीन ऑप्शन है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 19 में आईआईटी हैदराबाद के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे. 

Best College Admission: IIT हैदराबाद एडमिशन प्रोसेस 

BTech प्रोग्राम

बीटेक में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले आपको JEE Main जैसे  नेशनल लेवल एग्जाम को क्लियर करना होगा.  इसमें अच्छी रैंक लाने वाले टॉप स्टूडेंट JEE Advanced परीक्षा को पास करना पड़ता है. एडवांस का रिजल्ट आने के बाद आपको JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) के जरिए काउंसलिंग में हिस्सा लेना होता है. यहां आपको अपनी पसंद के हिसाब से IIT Hyderabad और अपनी ब्रांच चुननी होती है. 

 MTech: इंजीनियरिंग में मास्टर्स

अगर आपने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और स्पेशलाइजेशन करना चाहते हैं, तो MTech एक अच्छा ऑप्शन है. IIT हैदराबाद में एमटेक में एडमिशन लेने के लिए GATE एग्जाम पास करना अनिवार्य है. अच्छी GATE रैंक के बाद, IIT Hyderabad अक्सर अपना रिटेन टेस्ट या इंटरव्यू भी लेता है. 

 MSc और डिजाइन (MDes) कोर्स

IIT हैदराबाद सिर्फ इंजीनियरिंग के लिए नहीं है. यहां साइंस और डिजाइन के बेहतरीन प्रोग्राम्स भी हैं. MSc के लिए आपको  IIT JAM (Joint Admission Test for Masters) एग्जाम देना होता है. अगर आप क्रिएटिव हैं और डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो MDes कोर्स कर सकते हैं. इसके लिए CEED (Common Entrance Exam for Design) क्लियर करना होगा. 

MBA और ह्यूमैनिटीज

IIT Hyderabad में MBA कोर्स के लिए CAT का स्कोर देखा जाता है, जिसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होता है. यहां डेवलपमेंट स्टडीज जैसे विषयों में MA करने के लिए इंस्टीट्यूट अपना खुद का एंट्रेंस टेस्ट या इंटरव्यू कंडक्ट करती है. 

PhD: रिसर्च की दुनिया

अगर आप रिसर्च में रुचि रखते हैं, तो IIT हैदराबाद का रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर वर्ल्ड-क्लास है.  PhD में एडमिशन के लिए आपके पास एक वैलिड GATE, CSIR-NET, या UGC-NET स्कोर होना चाहिए. इसके बाद डिपार्टमेंट लेवल पर इंटरव्यू लिया जाता है. 

Best College Admission: कितनी रैंक पर मिलेगा IIT हैदराबाद? 

ब्रांच (BTech Course)जेंडर-न्यूट्रल रैंक (Closing)
कंप्यूटर साइंस (CSE)667 – 673
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)823 – 861

मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 
879 – 1015
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 1781 – 1900
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 4218 – 4443
केमिकल इंजीनियरिंग 5379 – 5756
सिविल इंजीनियरिंग7945 – 8698
इंजीनियरिंग फिजिक्स 4294 – 4686
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग 7569 – 8376
इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री8491 – 10043

प्लेसमेंट डिटेल्स 

आईआईआईटी हैदराबाद (Best College Admission) के छात्रों को गूगल जैसी कंपनियों में भी जॉब मिलती है. IIIT हैदराबाद में पिछले साल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को देखा जाए तो यहां कई मल्टी नेशनल कंपनियां जैसे Google, Meta (Facebook), TCS, Samsung और Qualcomm ने जॉब ऑफर किए हैं. 2022-23 में कुल 74. 90% स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर मिला है. स्टूडेंट का हाईएस्ट ऐन्यूअल पैकेज लगभग 63.78 लाख रुपये का देखा गया है. इनमें BTech ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज लगभग 24.32 लाख रुपये है. 

Best College Admission IIT Hyderabad Placement Report 2022-23

यह भी पढ़ें: JEE Main के बाद कैसे मिलेगी IIT बॉम्बे में एंट्री? जानें कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola