रांची में डिप्टी मेयर चुनाव के लिए बिछी बिसात, पार्षदों में शुरू हुआ शह-मात का खेल

Updated:
विज्ञापन

रांची में 19 मार्च को होगा डिप्टी मेयर का चुनाव

Ranchi Deputy Mayor Election: रांची में मेयर चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है. 53 वार्डों के पार्षद जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने में लगे हैं. नीरज कुमार सिंह, सुनील यादव, मो एहतेशाम और मो असलम समेत कई नाम चर्चा में हैं. चुनाव 19 मार्च को होगा. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Ranchi Deputy Mayor Election: झारखंड की राजधानी रांची में मेयर चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ गई है. हर हाल में डिप्टी मेयर की कुर्सी पर कब्जा के लिए शहर के 53 वार्डों के पार्षद जी-तोड़ कोशिश में जुट गये हैं. इसके लिए जोड़-तोड़ की राजनीति भी तेज हो गयी है. कोई डिनर डिप्लोसी के बीच अपने पक्ष में पार्षदों को एक करने में जुटा है, तो कोई अपने आलाकमान के साथ जाति-जमात व पार्टी लाइन पर भिड़ा है. लोभ-लाभ की कहानी से भी इनकार नहीं है. ऐसे में कुर्सी पर कब्जा किसका होगा यह तो वक्त बतायेगा, पर शह-मात के इस खेल में अभी से दावे-प्रतिदावे शुरू हो गये हैं. कुछ ने तो अभी से अपने को डिप्टी मेयर मानना भी शुरू कर दिया है. होगा क्या यह तो वक्त बतायेगा, पर आज कहानी कुछ वैसे पार्षदों की जिनके दावे में कुछ ज्यादा दम है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिप्टी मेयर की दौड़ में कौन-कौन सबसे आगे

रांची के डिप्टी मेयर के लिए होने वाले चुनाव में किसे इसका ताज पहनाया जाएगा, वह 19 मार्च को पता चलेगा. लेकिन, इस दौड़ में छह पार्षदों के नाम पर चर्चा काफी तेज हो गई है. इन नामों में वार्ड 31 के नीरज कुमार सिंह सबसे आगे बताए जा रहे हैं. इन्हें भाजपा का समर्थन हासिल है. वहीं, भाजपा समर्थित एक अन्य वार्ड नंबर-21 के पार्षद सुनील यादव भी इस दौड़ में शामिल हैं.

इस दौड़ में वार्ड नंबर-21 झामुमो और कांग्रेस समर्थित मो एहतेशाम का नाम आ रहा है, तो वार्ड नंबर-22 के मो असलम भी मैदान में डटे हुए हैं. इन चारों के अलावा, पांच और नाम सामने आ रहे हैं. उनमें आशा देवी, परमजीत सिंह, सलाउद्दीन संजू, नकूल तिर्की और पप्पू गद्दी शामिल हैं. पप्पू गद्दी झामुमो समर्थित हैं और पार्टी के नेताओं के संपर्क में हैं. आशा देवी कांग्रेस समर्थित नेता मानी जाती हैं. उन्होंने पार्षद चुनाव में राज्यसभा सांसद महुआ माजी के बेटे समवित माजी को पराजित किया है.

क्या कहते हैं डिप्टी मेयर के दावेदार

डिप्टी मेयर की दौड़ में शामिल वार्ड नंबर-31 के पार्षद नीरज कुमार सिंह कहते हैं, ‘अभी कुछ भी कहना मुश्किल है.’ उन्होंने कहा, ‘पार्टी जो फैसला करेगी, वह सर्वमान्य होगा.’

वार्ड नंबर-21 के पार्षद मो एहतेशाम कहते हैं, ‘डिप्टी मेयर चुनाव लड़ने का प्रयास जारी है. पार्टी जो फैसला करेगी, वह मानूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे झामुमो और कांग्रेस दोनों पार्टियों का समान रूप से समर्थन है. दोनों दलों के नेता हमको समान तरीके से आशीर्वाद देते हैं.’

वार्ड नंबर-20 के पार्षद संजय यादव मामा कहते हैं, ‘डिप्टी मेयर की दौड़ में शामिल जरूर हैं. लेकिन पार्टी जो निर्णय लेगी, उसे मानूंगा’ उन्होंने कहा, ‘हम पार्टी के एक आम कार्यकर्ता होने के नाते उम्मीद करते हैं कि पार्टी हमपर भरोसा जताएगी. उम्मीद है कि इस बार पार्टी हमको मौका जरूर देगी.’

वार्ड नंबर-22 के पार्षद मो असलम कहते हैं, ‘अभी यह कैसे कह सकते हैं कि पार्टी हमको डिप्टी मेयर बनने का मौका देगी.’ उन्होंने कहा, ‘हर कोई डिप्टी मेयर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर रहा है. हम भी अपनी इच्छा पार्टी नेताओं के सामने जाहिर कर दिए हैं. पार्टी आलाकमान के पास खबर भिजवा दिए हैं. अब जो पार्टी तय करेगी, उसी के आधार पर काम करेंगे.’

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में नेत्र चिकित्सक को नगर पंचायत अध्यक्ष ने लगाई फटकार, इलाज के मांग रहे थे पैसे

कब होगा डिप्टी मेयर का चुनाव

रांची में डिप्टी मेयर का चुनाव 19 मार्च 2026 को होगा. इसी दिन प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे, आधे घंटे में नाम वापस लेना होगा. इसके बाद चुनाव होगा और इसी दिन रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा. इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि रांची के सभी 53 वार्डों के पार्षद मतदान करेंगे, लेकिन वीटो पावर मेयर के पास ही होगा. मेयर का एक वोट जिसके पक्ष में जाएगा, वह रांची का डिप्टी मेयर बनेगा.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने बदल दिए 17 थाना प्रभारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola