Dhanbad News: कोल कर्मियों को अब 20,000 रुपये मिलेगा सेटलिंग-इन अलाउंस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोल कर्मियों को अब 20,000 रुपये मिलेगा सेटलिंग-इन अलाउंस

कोल इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सेटलिंग-इन अलाउंस में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

विज्ञापन

कोल इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अहम निर्णय लेते हुए नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर कर्मचारियों के लिए सेटलिंग-इन अलाउंस में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. यह फैसला 31 जुलाई 2025 को कोलकाता स्थित कंपनी मुख्यालय में आयोजित 481वीं बोर्ड बैठक में लिया गया. इसके तहत सेवानिवृत्ति (सुपरएनुएशन) के समय मिलने वाला सेटलिंग-इन अलाउंस 12,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति कर्मचारी कर दिया गया है. इस संबंध में कोल इंडिया की ओर से सोमवार को कार्यालय आदेश भी जारी कर दिया गया है. इसके मुताबिक जो कर्मचारी कंपनी के क्वार्टर या लीज पर लिये आवास में रह रहे हैं, उन्हें यह लाभ तभी मिलेगा जब वे अधिकृत प्राधिकारी द्वारा जारी क्वार्टर खाली करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola