समय से पहले चेहरे पर दिखने लगे हैं रिंकल्स और एजिंग के लक्षण? आज से ही शुरू करें ये काम

Published by :Saurabh Poddar
Published at :21 Apr 2026 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
anti aging tips and face packs

एंटी एजिंग टिप्स Ai image

Beauty Tips: अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी, सॉफ्ट और यूथफुल बनाना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए काफी काम की हो सकती है. यहां बताए गए आसान उपाय आपकी डेली स्किनकेयर रूटीन को बेहतर बनाकर आपको लंबे समय तक यंग और ग्लोइंग लुक दे सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: आज की बिजी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और बढ़ते हुए पॉल्यूशन का सबसे पहला असर हमारी स्किन पर ही देखने को मिलता है. इनकी वजह से चेहरे पर समय से पहले रिंकल्स दिखने लगते हैं, फाइन लाइन्स आ जाती हैं और स्किन ढीली पड़ने लगती है. यह एक कॉमन प्रॉब्लम है, जिससे आजकल काफी लोग जूझ रहे हैं. जब ऐसी समस्या होती है, तो हम अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. ये चीजें असर तो करती हैं, लेकिन इनमें समय और पैसे दोनों ही काफी खर्च होते हैं, जो हर किसी के लिए संभव नहीं होता. ऐसे में आप घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फेस पैक सस्ते, सुरक्षित और उतने ही असरदार होते हैं. इनके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन लंबे समय तक यंग और ग्लोइंग बनी रह सकती है. इसके अलावा, हम आपको कुछ आसान तरीके भी बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक रिंकल्स और एजिंग के लक्षणों से बचाकर रख सकते हैं.

एंटी-एजिंग फेस पैक कैसे बनाएं

अगर आप एक बेस्ट क्वालिटी एंटी एजिंग फेस पैक तैयार करना चाहते हैं, तो घर पर ही आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करके इसे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच बेसन को अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना होगा. अब आपको इस पैक को अपने पूरे गर्दन और चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ देना है.जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें. यह सिर्फ आपकी स्किन को टाइट नहीं करता है, यह रिंकल्स को कम करने में भी काफी मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें: कोहनी और घुटनों के कालेपन से हो रही है शर्मिंदगी? इन घरेलू नुस्खों से 1 हफ्ते में पाएं निखरी त्वचा

एलोवेरा और विटामिन-ई का इस्तेमाल

आपको अपनी चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, तो आपकी स्किन को अंदर से रिपेयर करने में काफी मदद करते हैं. इसके लिए आपको 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 विटामिन-ई का कैप्सूल मिक्स करके इसे हर रात अपने चेहरे पर लगाना होगा. यह आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है और फाइन लाइन्स को भी धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है.

स्किन को हाइड्रेट रखना जरूरी

अगर आप अपने चेहरे को रिंकल्स से बचाकर रखना चाहते हैं, तो आपको उसकी हाइड्रेशन का खास ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. पूरे दिन में कम से कम 7 से 8 ग्लास पानी जरूर पीएं. इसके अलावा आपको अपनी डाइट में नारियल का पानी और फ्रूट जूस को भी शामिल करना चाहिए. ये सभी चीजें आपकी स्किन को अंदर से न्यूट्रिशन देने का काम करते हैं. जब आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहती है तो वह लंबे समय तक जवान और रिंकल फ्री रहती है.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें

आपके चेहरे की उम्र बढ़ने का सबसे बड़ा कारण आप धूप को भी मान सकते हैं. इसलिए जब भी आप घर से बाहर निकलें तो हमेशा एक अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. सनस्क्रीन आपकी स्किन को सूर्य से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणों से बचाकर रखता है और साथ ही समय से पहले रिंकल्स को आने से भी रोकता है.

ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola