मोबाइल-लैपटॉप से नहीं हटती नजर? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्सraft

स्क्रीन से निकलने वाली लाइट से आंखों को कैसे बचाएं Ai image
Eye Care Tips: अगर दिनभर स्क्रीन पर समय बिताना आपकी भी आदत बन चुकी है, तो अब समय है थोड़ी सावधानी बरतने का. कुछ छोटी-छोटी आदतें आपकी आंखों को बड़ी प्रॉब्लम्स से बचा सकती हैं. जानिए कैसे आप बिना लाइफस्टाइल बदले अपनी आंखों को हेल्दी और फ्रेश रख सकते हैं.
Eye Care Tips: आज के समय में स्मार्टफोन, लैपटॉप और कंप्यूटर के सामने घंटों बैठना हमारी मजबूरी बन गया है. कभी ऑफिस के काम की वजह से तो कभी एंटरटेनमेंट के लिए, हम इन स्क्रीन वाले गैजेट्स पर काफी हद तक निर्भर हो गए हैं. इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का इस्तेमाल भले ही मजेदार लगे, लेकिन अगर इन्हें इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ख्याल न रखा जाए, तो इसका सीधा असर हमारी आंखों पर पड़ता है. कई बार आंखों में जलन, ड्राइनेस, धुंधला दिखना और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं. अगर समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए, तो ये प्रॉब्लम्स और भी बढ़ सकती हैं. अगर आपका ज्यादातर समय स्मार्टफोन या कंप्यूटर के सामने ही बीतता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों की सही तरीके से देखभाल कर सकते हैं.
20-20-20 रूल अपनाएं
अगर आप भी ज्यादातर समय स्क्रीन की तरफ देखते हुए बिताते हैं, तो आपको 20-20-20 रूल को जरूर अपनाना चाहिए. आसान शब्दों में इस रूल को समझें तो इसका मतलब होता है हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर मौजूद किसी चीज को देखने की कोशिश करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपकी आंखों को आराम मिलेगा और साथ ही आंखों की थकान भी कम होती है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ पानी नहीं, गर्मियों में शरीर को चाहिए ये 5 चीजें, फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए जरूर जान लें
बार-बार पलक झपकाएं
जब आप लगातार स्क्रीन की तरफ देखकर काम करते हैं, तो नॉर्मल से कम पलक झपकाते हैं. यह आदत आपकी आंखों को न सिर्फ थका देती है, बल्कि उन्हें ड्राई भी बना देती है. अगर आप इस प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं, तो बीच-बीच में अपनी आंखों को बार-बार झपकाते रहें. ऐसा करने से आंखों में मॉइस्चर बनी रहती है और ड्राइनेस की समस्या भी कम हो जाती है.
स्क्रीन की ब्राइटनेस और दूरी सही रखें
जब आप बहुत ही कम ब्राइटनेस में स्क्रीन की तरफ देखते रहते हैं, तो आपकी आंखों पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है. आपकी किसी भी डिवाइस की ब्राइटनेस अपने आसपास मौजूद लाइट के सोर्स के हिसाब से ही सेट करना चाहिए. इसके अलावा आपको अपनी स्क्रीन को भी आंखों से लगभग 20 से 24 इंच की दूरी पर रखना चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो आपकी आंखों पर असर कम पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव
ब्लू लाइट से प्रोटेक्ट करें
आपकी स्क्रीन से जो ब्लू लाइट निकलती है वह आपकी आंखों के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती है. इससे आपकी नींद पर भी काफू बुरा असर पड़ता है. अपनी आंखों को बचाकर रखने के लिए आप ब्लू लाइट फिलटर का इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही अगर चाहें तो डिवाइस में मौजूद नाईट मोड ऑन कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो ब्लू लाइट प्रोटेक्शन वाले चश्मे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
आंखों को आराम और सही न्यूट्रिशन दें
अगर आप अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको अपनी नींद के साथ-साथ अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए. अपनी डाइट में हरी सब्जियों, गाजर, आल्मंड और फलों को शामिल करना शुरू कर दें. आपकी आंखों की रोशनी को बनाये रखने में ये चीजें आपकी काफी मदद कर सकती हैं. इसके अलावा आपको हर रात कम से कम 7 से 8 घंटों की नींद भी जरूर लेनी चाहिए ताकि आपकी आंखों को पूरा आराम मिल सके.
ये भी पढ़ें: क्या हैं लू लगने के 5 शुरुआती लक्षण? जानें इससे बचने का सबसे आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




