Reciprocal Tariffs: ट्रंप के टैरिफ वॉर पर क्या कहता है Grok AI, भारत को दिया ये शानदार सुझाव

Updated:
विज्ञापन
President Donald Trump

President Donald Trump

Reciprocal Tariffs: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को माल निर्यात करने वाले सभी देशों पर टैरिफ लगा दिया है. जिससे दुनिया में तहला मच गया है. अमेरिका ने भारत से आयातित सभी वस्तुओं पर 27 प्रतिशत का भारी शुल्क लगा दिया है. ट्रंप के इस फैसले से विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में झींगा से लेकर इस्पात तक के उत्पादों की बिक्री पर असर पड़ सकता है. ट्रंप के फैसले पर भारत क्या रुख अपनाता यह देखने वाली बात हैं. हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारत टैरिफ वॉर पर ‘इंतजार करो और देखो’ की नीति अपनाएगा. इस वैश्विक संकट पर Grok AI से सवाल पूछा गया, तो उसने मजेदार जवाब दिया. साथ ही भारत के पास आगे क्या ऑप्शन है, उसपर अच्छा सुझाव भी दे दिया है.

विज्ञापन

Reciprocal Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने दुनिया भर में तहलका मच गया है. Grok AI ने इस संकट पर कहा कि ट्रंप की दादागिरी पर भारत को समझदारी और ताकत दोनों दिखानी चाहिए. ग्रुक के अनुसार भारत को जवाबी टैरिफ चाल चलनी चाहिए. अमेरिकी उत्पाद, जैसे Harley-Davidson बाइक्स, व्हिस्की, या टेक प्रोडक्ट्स पर भारत टैरिफ बढ़ा सकता है. 2018 में भी भारत ने ऐसा ही किया था. ऐसा करने से ट्रंप को मैसेज जाएगा कि हम भी कम नहीं हैं.

अमेरिका पर निर्भरता कम करना चाहिए

ग्रुक ने एक अच्छा सुझाव दिया है कि भारत को अमेरिका पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहिए. यूरोप, जापान और एशियन देशों के साथ अपना ट्रेड बढ़ाना चाहिए.

भारत को मेक इन इंडिया पर और जोर देने की जरूरत

डोनाल्ड ट्रंप को भारत तगड़ा झटका दे सकता है. टैरिफ वॉर के जवाब में भारत को घरेलू उत्पाद पर अधिक ध्यान देना चाहिए. ट्रंप का मकसद है टैरिफ वॉर के जरिए अमेरिकी इंडस्ट्री को बढ़ावा देना. इसके जवाब में भारत को मेक इन इंडिया पर और जोर देना चाहिए. अमेरिकी सामना के दम बढ़ने पर घरेलू उत्पाद तैयार कर उसकी भरपाई की जा सकती है.

ट्रंप के टैरिफा का असर भारत के इन खनिज पदार्थ पर नहीं पड़ेगा असर

अमेरिका ने भारत से आयातित सभी वस्तुओं पर 27 प्रतिशत का भारी शुल्क लगा दिया है, जिसमें फार्मास्युटिकल्स, सेमीकंडक्टर, ऊर्जा और कुछ खनिज पदार्थ शामिल नहीं हैं. ये उत्पाद अमेरिका में उपलब्ध नहीं हैं. अमेरिका को झींगा, कालीन, चिकित्सा उपकरण और सोने के आभूषण जैसे उत्पादों का निर्यात प्रभावित होगा. दूसरी ओर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और फार्मा के निर्यात को उसके प्रतिस्पर्धी देशों पर बढ़त मिलेगी.

ट्रंप ने 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक बढ़ाया टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने सभी व्यापारिक साझेदारों से आयात पर 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. भारत पर 10 प्रतिशत का आधारभूत शुल्क पांच अप्रैल से और अतिरिक्त 27 प्रतिशत शुल्क नौ अप्रैल से प्रभावी होगा. इस कदम से अमेरिका को भारत की कुछ वस्तुओं के निर्यात पर असर पड़ सकता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर स्थिति में है. इनमें बांग्लादेश (37 प्रतिशत), चीन (54 प्रतिशत), वियतनाम (46 प्रतिशत) और थाइलैंड (36 प्रतिशत) शामिल हैं, जिन्हें बढ़े हुए शुल्कों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola