Ranya Rao : शरीर में सोना कैसे छिपाया जाता है ? एक्ट्रेस रान्या राव ने यूट्यूब से सीखा
एक्ट्रेस रान्या राव
Ranya Rao : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने पूछताछ में बताया कि उसने यूट्यूब से सीखा कि शरीर में सोना कैसे छिपाया जाता है. जानें और क्या हुआ मामले को लेकर खुलासा.
Ranya Rao : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई राव ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों के सामने कई बातें कबूल की. उन्होंने बताया कि दुबई से बेंगलुरु में सोने की तस्करी करना उसका पहला अनुभव था. उसने यह भी खुलासा किया कि उसने यूट्यूब वीडियो देखकर सोने बार छिपाना सीखा था. राव ने आगे बताया कि तस्करी की कोशिश से पहले दो सप्ताह से उन्हें अज्ञात नंबरों से कॉल आ रहे थे.
रान्या राव ने कहा, “सोना दो प्लास्टिक से ढके पैकेट में था. मैंने एयरपोर्ट के शौचालय में सोने के बार अपने शरीर से चिपका लीं. मैंने सोने को अपनी जींस और जूतों में छिपा लिया. मैंने यूट्यूब वीडियो से यह करना सीखा.” डीआरआई अधिकारियों को दिए गए अपने पहले के बयानों से उलट उन्होंने कहा, “यह पहली बार था जब मैंने दुबई से बेंगलुरु में सोने की तस्करी की. मैंने पहले कभी दुबई से सोना नहीं खरीदा.”
रान्या राव डीजीपी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी
रान्या राव कर्नाटक के डीजीपी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी है. उनको बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य के 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था. सोने को उनके शरीर पर सोने के बिस्कुट के रूप में छुपाया गया था.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति
दुबई एयरपोर्ट पर क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी
रान्या राव ने खुलासा किया कि उसने सोने के बार को शौचालय के अंदर अपने शरीर से बांधने से पहले दुबई एयरपोर्ट पर क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी थी.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










