पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में बारिश, अगले 2 से 3 दिन शीतलहर की चेतावनी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Jan 2026 6:28 PM
सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा, फोटो पीटीआई
Rajasthan Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले दो से तीन दिन शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.
Rajasthan Ka Mausam: आईएमडी के अनुसार, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभागों में बारिश हुई, जिसमें बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो. तीन दिनों के दौरान राज्य के बड़े हिस्से में घना और कहीं पर बहुत घना कोहरा छा सकता है जिससे कुछ स्थानों पर दृश्यता 100 मीटर से नीचे गिर सकती है.
तापमान में तीन से चार डिग्री की हो सकती है गिरावट
आईएमडी के अनुसार, कोहरे के प्रभाव के कारण दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. इसके अलावा, चार से छह जनवरी के बीच शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और कुछ छिटपुट स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बन सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










