Rain Alert : नवरात्रि के दौरान होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Rain Alert in Navratri 2024

Rain Alert in Navratri 2024 : नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जानें विभाग ने क्या कहा

विज्ञापन

Rain Alert in Navratri 2024 : दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मंगलवार से राजधानी में धूप खिली रहेगी. इसके बाद 5 अक्टूबर से बारिश फिर देखने को मिल सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल..

Jharkhand Rain Alert: दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में 2 अक्तूबर से निम्न दवाब का क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना जताई है. इससे 3 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक झारखंड में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सूबे में पांच अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आज सोमवार को राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में सामान्यत: बादल छाए नजर आ रहे हैं. कहीं कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है.

Bengal Rain Alert: बंगाल में होगी बारिश

पूजा के सप्ताह के दौरान बारिश का पूर्वानुमान अलीपुर मौसम विभाग ने जताया है. अभी दक्षिण बंगाल में मौसम में थोड़ा सुधार होगा. बारिश में कुछ कमी आएगी जो पिछले दिनों से जारी थी. अक्टूबर के पहले सप्ताह यानी मंगलवार, 1 अक्टूबर से बारिश बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक सोमनाथ दत्ता ने बताया कि 3 अक्टूबर से उत्तर और दक्षिण बंगाल में सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है. 4 से 10 अक्टूबर तक बंगाल के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है.

Read Also : Rain Alert in Durga Puja : दुर्गा पूजा में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार का मौसम

पटना समेत पूरे राज्य में 30 सितंबर यानी आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी जिससे अधिकतम तापमान में इजाफा होगा. उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहेंगे. नवरात्र के शुरू के दिनों में बारिश की गतिविधियों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है. कलश स्थापना के शुरुआती दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ती नजर आएगी.

Rain Alert: इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

महीने के पहले दिन यानी 1 अक्टूबर को ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं गुजरात, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन