Rain Alert in Durga Puja : दुर्गा पूजा में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Sep 2024 11:31 AM
Rain in Durga Puja 2024
Rain in Durga Puja : दुर्गा पूजा के दौरान बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जानें विभाग ने क्या कहा
Rain Alert in Durga Puja :दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान यहां बड़े-बड़े पंडाल बनाए जाते हैं. इस बार बारिश पूजा में खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने पहले ही दुर्गा पूजा के दौरान मौसम की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त कर दी है. मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक सोमनाथ दत्ता ने बताया कि 3 अक्टूबर से उत्तर और दक्षिण बंगाल में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. 4 से 10 अक्टूबर तक बंगाल के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है.
Durga Puja Weather Jharkhand : दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में होगी बारिश
मौसम विभाग ने एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में 2 अक्तूबर से निम्न दवाब का क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना व्यक्त की है. इससे 3 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक झारखंड में बारिश हो सकती है. इससे दुर्गा पूजा में लोगों को घूमने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. राजधानी रांची में विशाल पंडाल तैयार किए जाते हैं जहां भक्त मां के दर्शन करने पहुंचते हैं. पहले ही लो प्रेशर के कारण प्रदेश में बारिश देखने को मिली जिससे पंडाल बनाने का काम में बाधा आई.
Durga Puja Weather Bengal : बंगाल के सभी जिलों में होगी बारिश
पूजा के सप्ताह के दौरान बारिश का पूर्वानुमान अलीपुर मौसम विभाग ने लगाया है जिसके अनुसार, दुर्गा पूजा के सप्ताह के दौरान बंगाल के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होगी. विभाग के अनुसार, अभी दक्षिण बंगाल में मौसम में थोड़ा सुधार होगा. बारिश में कुछ कमी आएगी जो पिछले दिनों से जारी थी. विभाग ने कहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह यानी मंगलवार, 1 अक्टूबर से बारिश बढ़ जाएगी.
Read Also : Jharkhand Weather Alert: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट
Monsoon in West Bengal: मानसून पश्चिम बंगाल से कब विदाई लेगा?
अलीपुर मौसम विभाग ने पूजा के दौरान पर बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है लेकिन विभाग ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बताया कि मानसून पश्चिम बंगाल से कब विदाई लेगा. राजस्थान से मानसून ने विदाई ले ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










