राम मंदिर में चोरी के वीडियो और फुटेज डिलीट होने पर क्यों नहीं हुई FIR: RJD एमपी सुधाकर सिंह का सीएम योगी पर वार

Edited by Satyendra Giri
Updated:
विज्ञापन

RJD एमपी सुधाकर सिंह ( स्रोत- सोशल मीडिया )

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर के दान पेटी में हुई कथित चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सीएम योगी के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब मंदिर के सीसीटीबी कैमरे से चोरी के वीडियो और फुटेज को डिलीट किए गए, उसके बाद मंदिर के कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी (First Information Report) दर्ज क्यों नहीं कराई गई.

विज्ञापन

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर RJD एमपी सुधाकर सिंह ने सीएम योगी के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब मंदिर में लगे सीसीटीबी कैमरे से वीडियों और फुटेज डिलीट कर दिए गए, उसके बाद ट्रस्ट के खिलाफ FIR क्यों नहीं दर्ज कराई गई. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने योगी सरकार पर SIT ( Special Investigation Team) जांच की आड़ में मामले को दबाने आरोप लगाया.

मंदिर के सीसीटीबी कैमरे से वीडियो डिलीट होने के बाद कर्मचारियों के खिलाफ क्यों दर्ज नहीं हुई FIR

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर के दान पेटी में हुई कथित चोरी को लेकर योगी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर में हुए चोरी के वीडियो का डिलीट होना, कुछ पैसे और सोने को जब्त किया गया. लेकिन उसके बाद भी कर्मचारियों के खिलाफ अब तक FIR ( First Information Report) दर्ज नहीं होना यूपी सरकार की नाकामी को दर्शाता है.

एक मंदिर के संत होने के नाते राम मंदिर की सुरक्षा सीएम योगी की जिम्मेदारी है

राजद नेता सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मंदिर का संत मानते हुए निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ पहले एक मंदिर के मठाधीश हैं, एक संत होने के नाते राम मंदिर की सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन योगी सरकार चोरी के मामले को छिपाने में लगी हुई है.

SIT जांच के नाम पर मंदिर में हुई चोरी के मामले को दबाना चाहती है सरकार

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि राम मंदिर में हुई चोरी मामला बहुत दिनों से मीडिया में चल रहा है, लेकिन योगी सरकार ने इसपर कभी खुलकर बयान नहीं दिया और उलटे वह विपक्ष के नेताओं पर टिका – टिप्पणी करने में लगी हुई हैं. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कथित तौर SIT जांच के नाम पर मंदिर में हुई चोरी के मामले को दबाना आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola