Jharkhand Weather Alert: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के हजारीबाग और देवघर जिले में आज शनिवार को अगले कुछ घंटों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी कर सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने की अपील की है.
Jharkhand Weather Alert: रांची-झारखंड में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदलेगा और गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि हजारीबाग और देवघर जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम रहने पर सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें. भूलकर भी पेड़ के नीचे नहीं ठहरें.
हजारीबाग में कुछ ही घंटे में बारिश के आसार
झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा और हजारीबाग जिले के कुछ भागों में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
वज्रपात का येलो अलर्ट जारी
बाबा नगरी देवघर में भी आज मौसम करवट लेगा. इस जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने की आम लोगों से ये अपील
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. येलो अलर्ट जारी कर आम लोगों से अपील की गयी है कि मौसम खराब रहने पर घर से बाहर रहने की स्थिति में सतर्क रहें. सावाधान रहें. सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें. किसी भी सूरत में पेड़ के नीच नहीं रुकें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में नहीं जाएं. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. इसके बाद भी अपने खेतों में जाएं.
Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 3-4 डिग्री तक बढ़ने वाला है तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Also Read: Pahari Mandir: रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर की बदलेगी तस्वीर, 6.73 करोड़ से होगा कायाकल्प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










