Jharkhand Weather: झारखंड में 3-4 डिग्री तक बढ़ने वाला है तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.
Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो सबसे ज्यादा वर्षा पलामू जिले में हुई. पलामू यानी मेदिनीनगर में सबसे अधिक 24.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.
Jharkhand Weather: उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उससे सटे उत्तरी बांग्लादेश से गुजर रहा मानसून ट्रफ अब दक्षिणी गुजरात और पश्चिमोत्तर बिहार से जा रहा है. दक्षिणपश्चिम मध्यप्रदेश और उससे सटे इलाकों के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है. इस बीच, झारखंड में अगले 4 दिन में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी.
मेदनीनगर में हुई सबसे ज्यादा 24.5 मिलीमीटर वर्षा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सक्रिय रहा. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो सबसे ज्यादा वर्षा पलामू जिले में हुई. पलामू यानी मेदिनीनगर में सबसे अधिक 24.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.
सरायकेला का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री
सबसे अधिक तापमान कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला जिले में दर्ज किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा. किसी भी जिले में भारी या बहुत भारी बारिश नहीं हुई. अब बात करें आज के मौसम की, तो मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा हो सकती है.
रांची में छाए रहेंगे बादल, होगी हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा
राजधानी रांची में 28 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यूं तो मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट रखा है, लेकिन यह नहीं बताया है कि किस क्षेत्र में वर्षा होगी या किस जिले में बारिश हो सकती है.
Also Read
Jharkhand Weather: झारखंड के कई इलाकों में होगी भारी बारिश, इस बार दुर्गा पूजा में डाल सकती है खलल
Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




