Rain Alert: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, नये साल में बारिश की संभावना

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Dec 2025 9:13 PM

विज्ञापन

ठंड का कहर, आग बना लोगों का सहारा, फोटो पीटीआई

Rain Alert: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार नववर्ष के पहले दिन भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार बुधवार देर रात या एक जनवरी को बारिश होने के आसार हैं, जो इस मौसम की पहली बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में सुबह के समय सर्द मौसम और कोहरा रहा, जिसके बाद दिन भर ठंड बनी रही और रात तक इसके जारी रहने का अनुमान है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है.

नये साल में ठंड और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार नववर्ष (new year) के दिन एक जनवरी को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है, साथ ही दिन में ठंड का प्रकोप जारी रहने की आशंका है.

तीन जनवरी से शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है

स्काईमेट के महेश पलावत ने पीटीआई से कहा, पंजाब और हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण आज रात से लेकर नये साल के दिन तक दिल्ली और एनसीआर में बहुत हल्की और छिटपुट बारिश होने की मामूली संभावना है. अगर ऐसा होता है, तो यह इस मौसम की पहली बारिश होगी. उन्होंने कहा कि तीन जनवरी से शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है क्योंकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है, और हिमालयी क्षेत्र से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के राजधानी की ओर बढ़ने का अनुमान है.

दो से तीन दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और हिमपात की संभावना

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर भारत में लगभग दो सप्ताह से घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है. उन्होंने कहा, गुरुवार सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर स्थित है. इसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात जारी रहेगा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी बहुत हल्की बारिश की संभावना है.

अगले 5 दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना

आईएमडी ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: गुमला में शिमला जैसी ठंड, घने कोहरे से नये साल का स्वागत, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola