Rain Alert: UP में अगले 7 दिन बारिश और आंधी-तूफान, 11 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

Rain Alert: मौसम विभाग ने यूपी समेत 11 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
Rain Alert: उत्तर प्रदेश में जुलाई के महीने में सामान्य से भी कम बारिश हुई है. इसी बीच राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग केंद्र ने अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के (Aaj Ka Mausam) अनुसार यूपी में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग जिलों में भारी से भारी बारिश देखने को मिल सकता है. इसी के साथ मौसम विभाग ने 11 राज्यों में भी अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
Also Read: लोकसभा में राहुल गांधी बोले- देश में डर का माहौल
यूपी के इन जिलों में बारिश की चेतावनी (UP Rain Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनबद्र, बलिया, अयोध्या, गोंडा, मेरठ, नोएडा, मेरठ, ललितपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी से भारी बारिश होने की संभावना है.
इन 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट (Weather Update)
उत्तर प्रदेश के अलावा मौसम विभाग ने 11 राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश शामिल है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




