Rain Alert : 16 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट
Weather Forecast | PTI
Rain Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Rain Alert: देश के कई राज्यों को अभी बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग (IMD) ने 16 अक्टूबर तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है. विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, बिहार और झारखंड से वापस जाने की संभावना है. हालांकि, कई राज्यों, खासकर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
दक्षिणी राज्यों के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अक्टूबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश के आसार हैं. अगले छह दिनों में केरल में जबकि 14 से 16 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. कर्नाटक में भी 14 अक्टूबर को बारिश होगी. तमिलनाडु और केरल में 13 और 14 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.
दिल्ली में मौसम रहेगा साफ
दिल्ली में 16 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है. यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है. दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कई जगह बारिश
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कई जगह सोमवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, इस दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. सबसे अधिक 47 मिलीमीटर बारिश डूंगला (चित्तौडगढ़) में दर्ज की गयी. सर्वाधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गंगानगर में दर्ज किया गया.
Read Also : झारखंड के अधिकतर हिस्से से मानसून लौटा, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का क्या होगा असर!
झारखंड में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की वजह से लो प्रेशर एरिया बनता नजर आ रहा है. इसका आंशिक असर झारखंड के मौसम पर पड़ सकता है. सोमवार को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 अक्टूबर मंगलवार को राज्य के दक्षिणी भाग में वर्षा होने की संभावना है. अगले 4 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है.
बिहार का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जानकारी दी गई है कि अगले तीन दिनों तक बिहार के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. सूबे के निचले इलाकों से पश्चिमी हवा अब ऊपर की ओर बढ़ रही है. इसके कारण धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










