Viral Video: अमेरिका, कुछ सीखो! 26 डॉलर के कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर महिला ने की भारत की तारीफ
अमेरिकी महिला आइवी (Photo: Insta)
Viral Video : एक अमेरिकी महिला ने भारत में बिना किसी हेल्थ इंश्योरेंस और बिना अपॉइंटमेंट लिए सिर्फ 26 डॉलर में प्रिस्क्रिप्शन कॉन्टैक्ट लेंस खरीदे. इस आसान और सस्ते अनुभव से वह इतनी प्रभावित हुई कि उसने सोशल मीडिया पर भारत की जमकर तारीफ की. देखें वीडियो.
Viral Video : एक अमेरिकी महिला ने भारत की स्वास्थ्य सेवाओं और यहां की आसान व्यवस्था की जमकर तारीफ की है. उसने बिना किसी हेल्थ इंश्योरेंस और बिना अपॉइंटमेंट लिए सिर्फ 26 डॉलर (करीब 2,450 रुपये) में प्रिस्क्रिप्शन कॉन्टैक्ट लेंस खरीद लिये. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आइवी नाम की महिला ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि अमेरिका को भारत से सीख लेनी चाहिए. उसने बताया कि वह सीधे एक ऑप्टिकल स्टोर पहुंची, आंखों की जांच कराई, चश्मा और कॉन्टैक्ट लेंस ऑर्डर किए और उन्हें काफी कम कीमत में बहुत जल्दी मिल भी गए. देखें वीडियो में महिला क्या कह रही है.
वीडियो के साथ आइवी ने लिखा कि मैं भारत में एक ऑप्टिकल स्टोर गई और बिना किसी इंश्योरेंस का इस्तेमाल किए सिर्फ 26 अमेरिकी डॉलर में प्रिस्क्रिप्शन कॉन्टैक्ट लेंस लेकर बाहर निकली. अमेरिका, कृपया इससे कुछ सीखो. उसके इस अनुभव ने सोशल मीडिया पर काफी यूजर का ध्यान खींचा. वीडियो में आइवी ने बताया कि वह अपने साथ सिर्फ एक जोड़ी कॉन्टैक्ट लेंस लेकर भारत आई थी, इसलिए उसे दूसरा जोड़ा खरीदने की जरूरत पड़ी. इसके लिए उसने करीब 20 मिनट पैदल चलकर एक मॉल में स्थित ऑप्टिकल स्टोर का रुख किया. वहां उसने सिर्फ अपना प्रिस्क्रिप्शन दिखाया और आसानी से नए कॉन्टैक्ट लेंस ऑर्डर कर दिए.
यह भी पढ़ें : Viral Video: शाम को IPS था सुबह कैदी, वायरल वीडियो देख हंस देंगे आप भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










