इंजीनियर, वकील और CA के हाथों में CJP की कमान: मिलिए अभिजीत दीपके की 12 सदस्यीय टीम से
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते अभिजीत दीपके और उनकी टीम, फोटो पीटीआई
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले सफल आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब देशव्यापी विस्तार की तैयारी में जुट गई है. युवाओं पर केंद्रित इस राजनीतिक अभियान को आगे बढ़ाने के लिए 12 सदस्यीय नई केंद्रीय टीम की घोषणा की गई है. इस टीम में पत्रकार, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA), उद्यमी और होटल मैनेजमेंट ग्रैजुएट शामिल हैं. तो आइये आपको अभिजीत दीपके की टीम में शामिल सभी 12 सदस्यों से मिलवाते हैं.
महाराष्ट्र के संभाजीनगर में 5 और 6 अगस्त को हुई बैठक के बाद अभिजीत दीपके ने अपनी टीम की घोषणा की थी. जिसमें 12 लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी. संगठन का उद्देश्य देश भर में युवाओं और पेशेवरों को एक साथ लाकर सार्वजनिक नीति और सामाजिक मुद्दों पर नई दिशा तय करना है. राजनीतिक पार्टी बनाने के सवाल पर दीपके ने कहा था, फिलहाल कोई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना नहीं है.
CJP की 12 सदस्यीय केंद्रीय टीम
- अभिजीत दीपके (30 वर्ष, संभाजीनगर, महाराष्ट्र): संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक. पुणे से पत्रकारिता में स्नातक और बोस्टन यूनिवर्सिटी (यूएसए) से पब्लिक रिलेशंस में परास्नातक.
- आशुतोष रांका (30 वर्ष, जयपुर, राजस्थान): सह-संयोजक। IIT कानपुर से B.Tech और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री.
- सौरव दास (27 वर्ष, दिल्ली): सह-संयोजक. पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक.
- अजिंक्य शिंदे (35 वर्ष, लातूर, महाराष्ट्र): राष्ट्रीय संगठन प्रभारी. DBATU, लोनेरे (महाराष्ट्र) से B.Tech
- दीपक बालियान (26 वर्ष, अलवर, राजस्थान): संगठन सह-प्रभारी एवं उत्तर क्षेत्र प्रमुख। राजनीति विज्ञान में परास्नातक, किसान परिवार से ताल्लुक और कृषि आंदोलनों में सक्रिय.
- आफरीन नवाज (34 वर्ष, बेंगलुरु, कर्नाटक): राष्ट्रीय सचिव. एमबीए (MBA) और उद्यमी.
- विजय रेड्डी मल्लांगी (30 वर्ष, हैदराबाद, तेलंगाना): मीडिया प्रमुख एवं दक्षिण क्षेत्र प्रमुख. उस्मानिया यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से एप्लाइड साइंस में मास्टर.
- रत्ना सिंह (31 वर्ष, लखनऊ, उत्तर प्रदेश): विधिक मामले प्रमुख. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (दिल्ली) से LL.B.
- वैष्णवी गौड़ (29 वर्ष, देहरादून, उत्तराखंड): शोध एवं नीति प्रमुख. पंजाब यूनिवर्सिटी (चंडीगढ़) से BA LL.B. (Hons.).
- रोहन देशपांडे (31 वर्ष, मुंबई, महाराष्ट्र): टेक्नोलॉजी प्रमुख. IHM मुंबई से होटल मैनेजमेंट की डिग्री.
- योगेश इंगले (33 वर्ष, पुणे, महाराष्ट्र): वित्त प्रमुख एवं पश्चिम क्षेत्र प्रमुख. पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA).
- अंकित भारद्वाज (35 वर्ष, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश): प्रभारी एवं पूर्व/उत्तर-पूर्व क्षेत्र प्रमुख. पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA).
ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से भड़के अभिजीत दीपके, पूछा- क्या सब सीने पर गोली खायें?
ये भी पढ़ें: 'क्या बोलती पब्लिक': धर्मेंद्र प्रधान का विकेट गिराने के बाद सितंबर से देशव्यापी मूवमेंट शुरू करेगी CJP
ये भी पढ़ें: 'हमें एक और केजरीवाल नहीं चाहिए': अभिजीत दीपके के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा युवक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










