'हमें एक और केजरीवाल नहीं चाहिए': अभिजीत दीपके के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा युवक

Updated:
विज्ञापन

अभिजीत दीपके के घर के बाहर युवक की भूख हड़ताल, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नीट (NEET) पेपर लीक आंदोलन के बाद चर्चा में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के भीतर अंदरूनी कलह और असंतोष उभरकर सामने आ गया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में हिस्सा लेने का दावा करने वाले दो युवाओं ने गुरुवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अभिजीत दीपके के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इनमें से एक युवक संगठन में अलोकतांत्रिक रवैये का आरोप लगाते हुए दीपके के घर के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया है.

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे युवकों की पहचान अहमदाबाद के रहने वाले मनीष ब्रह्मभट्ट और राहुल पांड्या के रूप में हुई है. दोनों युवक वालुज एमआईडीसी स्थित अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंचे थे, जहां CJP की कोर टीम आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक कर रही थी.

विज्ञापन

'एक और केजरीवाल नहीं चाहिए'

आप (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए ब्रह्मभट्ट ने कहा, "हमें देश में एक और केजरीवाल नहीं चाहिए. मैं अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ रहा हूं." उनका इशारा 2011 के 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन के बाद उपजे राजनीतिक घटनाक्रम की ओर था.


ये भी पढ़ें: पढ़ाई के खर्च को लेकर उठ रहे सवालों पर अभिजीत दीपके का जवाब- स्कॉलरशिप से विदेश गया, एजुकेशन लोन के दस्तावेज दिखाऊंगा

"आंदोलन पूरे देश का, रिश्तेदार तय नहीं कर सकते रणनीति"

भूख हड़ताल पर बैठे मनीष ब्रह्मभट्ट ने आरोप लगाया कि आंदोलन में रात-दिन एक करने वाले स्वयंसेवकों को दरकिनार किया जा रहा है. ब्रह्मभट्ट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब इसका कोई एक चेहरा नहीं था. मैंने और देश भर के कई युवाओं ने जंतर-मंतर पर अपना योगदान दिया. मैं यहां कोर टीम से मिलने और सुझाव देने आया था, लेकिन मुझे बैठक में शामिल होना तो दूर, मिलने तक नहीं दिया गया." उन्होंने कहा कि संगठन में आंतरिक लोकतंत्र होना चाहिए. दीपके के कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त बंद कमरे में बैठकर इस राष्ट्रीय आंदोलन का भविष्य तय नहीं कर सकते.


ये भी पढ़ें: झारखंड छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे CJP चीफ अभिजीत दीपके, बोले- जरूरत पड़ी तो आऊंगा रांची


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola