'अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा..', राहुल गांधी ने सोशल मीडिया में एक छात्र का जिक्र कर सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राहुल गांधी ने प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं की समस्याओं पर बात की. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज का युवा ऐसी व्यवस्था में फंसा है जहां मेहनत के बावजूद उन्हें मेहनत के बावजूद फल मिलने का भरोसा नहीं होता. उन्होंने सोशल मीडिया में एक छात्र का जिक्र कर ये बात कही.

विज्ञापन

Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे थे. यहां आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों से बात की और केंद्र सरकार व उसकी नीतियों को लेकर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि देश का युवा आज ऐसी व्यवस्था में फंसा है, जहां वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बावजूद उसे अपने भविष्य का भरोसा नहीं मिल रहा. चाहे युवा कितनी ही मेहनत कर लें, उन्हें सिस्टम पर यह भरोसा नहीं रहता कि उन्हें उनके मेहनत का फल मिलेगा ही.

विज्ञापन

'यह छात्र की हार नहीं, सिस्टम की हार है'

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रयागराज में मिले एक छात्र का जिक्र करते हुए लिखा कि छात्र ने उनसे कहा, "अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा है." राहुल के मुताबिक, छात्र ने वर्षों तक तैयारी की, उसकी पढ़ाई के लिए परिवार की जमीन बेची गई और माता-पिता पर कर्ज बढ़ा, लेकिन इसके बावजूद उसके हाथ कुछ नहीं आया. उन्होंने कहा कि यह उस छात्र की हार नहीं है, बल्कि उस सिस्टम की हार है, जो उसकी मेहनत को उसका हक नहीं दे सका.

अमित शाह से जवाब मांगने का जिक्र

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से 13 दिनों से कोई जवाब नहीं आया है. उन्होंने कहा कि जवाबदेही की मांग जारी रहेगी. राहुल ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को छात्रों के साथ हुई घटनाओं पर जवाब देना चाहिए.

'छात्र देश की रोशनी हैं'

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ वह पूरी ताकत से खड़े हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं को व्यवस्था के एक 'चक्रव्यूह' में फंसाने का आरोप लगाया और कहा कि शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए.

Also read : FCRA बिल पर विपक्ष को ऐतराज, आखिर क्यों विदेशी फंडिंग से जुड़े कानून पर उठ रहे सवाल?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola