स्वतंत्रता दिवस समारोह: 1000 CCTV कैमरे से होगी लाल किले की निगरानी, सुरक्षा में तैनात होंगे स्नाइपर्स और 20 हजार जवान

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जवानों का मार्च पास्ट, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. लाल किले और उसके आसपास के इलाकों को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने बताया, स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए 15,000 से 20,000 जवानों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही AI आधारित तकनीक, 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और एंटी-ड्रोन सिस्टम से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

दो स्तरों पर तैयार की गई सुरक्षा योजना

उत्तर जिला पुलिस अधीक्षक राजा बंथिया ने जानकारी दी कि सुरक्षा व्यवस्था को दो मुख्य भागों—मानव तैनाती और तकनीकी तैनाती में विभाजित किया गया है.

  • सुरक्षा बलों की तैनाती: दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट, नॉर्थ जिला पुलिस, लोकल पुलिस, पीसीआर, स्पेशल ब्रांच और स्पेशल सेल समेत विभिन्न एजेंसियों के जवान तैनात रहेंगे.
  • कमांडो और स्नाइपर्स: रणनीतिक स्थलों पर एनएसजी की 'हिट टीम', स्नाइपर्स, अर्धसैनिक बलों की कंपनियां और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात रहेंगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें भी मुस्तैद हैं.

AI और वीडियो एनालिटिक्स से निगरानी

तकनीकी सुरक्षा के तहत लाल किले और आसपास के क्षेत्र में 1,000 से अधिक हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

  • स्मार्ट सर्विलांस: कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है. संदिग्धों की पहचान के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS), ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और घुसपैठ का पता लगाने वाले वीडियो एनालिटिक्स टूल का इस्तेमाल हो रहा है.
  • हवाई और ग्राउंड सुरक्षा: हवाई खतरों से निपटने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं. जमीनी स्तर पर गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बॉडी-वियर कैमरों से लैस किया गया है, जबकि सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है.

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गूंजेगी वायु सेना बैंड की स्वर लहरी

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार शाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (परम योद्धा स्थल) के पब्लिक प्लाजा में भारतीय वायु सेना बैंड का विशेष संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह प्रस्तुति देशभक्ति और जन-भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई.


ये भी पढ़ें: स्कूल हो या कॉलेज, इस स्वतंत्रता दिवस, इन 30 स्लोगन से बनाएं पोस्टर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola