Rain Alert: Uttar Pradesh में इस सप्ताह बारिश के साथ आंधी-तूफान, 10 जिलों में अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jul 2024 9:13 PM

विज्ञापन

Rain Alert | PTI

Rain Alert: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जोरदार मानसून गतिविधियों के लिए मौसमी परिस्थितियां बन रही हैं. यूपी में भी इस सप्ताह भारी बारिश की आशंका है. यूपी के 10 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Rain Alert: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जोरदार मानसून गतिविधियों के लिए मौसमी परिस्थितियां बन रही हैं. यूपी के 10 जिलों समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में भारी बारिश की संभावना बन रही है. स्काई मेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक मौसमी गतिविधियों का प्रभाव पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की निचली पहाड़ियों तक दिख सकता है. 31 जुलाई और 1 अगस्त को मौसम की तीव्रता बढ़ेगी.

11 जिलों में हो सकती है भारी बारिश
UP में जुलाई के महीनों में औसत से कम बारिश हुई है. बारिश नहीं होने के कारण कई इलाकों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई इलाकों के लिए पूरे सप्ताह बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी में इस पूरे सप्ताह कई जिलों में भारी बारिश (UP Rain Alert) हो सकती है. स्काई मेट वेदर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, हापुड़, रामपुर, पीलीभीत में जोरदार बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग केंद्र ने जारी की चेतावनी
लखनऊ मौसम केंद्र ने 31 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. केंद्र ने कहा है कि 31 जुलाई और एक अगस्त के पूरे प्रदेश में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam) हो सकती है. मौसम केंद्र ने कहा है कि प्रदेश के सभी स्थानों पर बारिश होगी साथ ही गरज और चमक के साथ बौछार पड़ेगी. एक अगस्त को भी कई जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज और चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है.

देश के कई हिस्सों में होगी बारिश
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों से लेकर मैदान बारिश हो रही है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कल बारिश (Kal Ka Mausam) हो सकती है. इसके अलावा सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

Also Read: जेल में केजरीवाल की जान को खतरा, पत्नी सुनीता का दावा, रिहाई की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन

तीन छात्रों की मौत का जिम्मेदार…’,I-N-D-I-A गठबंधन की महारैली पर बीजेपी का तंज- देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola