राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट किया जाए सस्पेंड, बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Nov 2023 12:28 PM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA @srinivasiyc** New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi during his visit to the furniture market, at Kirtinagar in New Delhi, Thursday, Sept. 28, 2023. (PTI Photo) (PTI09_28_2023_000264A)

राजस्थान में जहां एक ओर मतदान जारी है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने चुनाव आयोग पत्र लिखकर राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच, बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. इस पत्र में पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट का जिक्र किया है. बीजेपी ने आयोग से अनुरोध किया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ को उनके अकाउंट को तुरंत निलंबित करना चाहिए और अपमानजनक सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटवाना चाहिए. आगे पत्र में कहा गया है कि बीजेपी आयोग से यह भी अनुरोध करती है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने और आपराधिक मुकदमा शुरू करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान को निर्देश जारी करे.


Also Read: राहुल गांधी के ‘पनौती’ वाले बयान पर भाजपा का ऐतराज, बोली-माफी मांगें कांग्रेस नेता

इधर, बीजेपी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी नजर आ रहे हैं. बीजेपी के द्वारा शेयर इस पोस्ट में उन्हें ‘ट्यूबलाइट’ करार दिया गया है. ‘फ्यूज ट्यूबलाइट’ हेडलाइन से शेयर किए गए पोस्टर में लिखा है- ‘मेड इन चाइना, कांग्रेस राहुल गांधी को ट्यूबलाइट के रूप में प्रस्तुत करती है…


Also Read: राजस्थान: राहुल के जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बोले अमित शाह- राजीव गांधी ने इसका किया था विरोध

राहुल गांधी ने किया ‘पनौती’ शब्द का इस्तेमाल

यहां चर्चा कर दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ‘पनौती’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था. इसके बाद से बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है. कांग्रेस और बीजेपी के बीच शु्क्रवार को उस वक्त तीखे आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले जब विपक्षी दल ने ‘पनौती-ए-आजम’ शीर्षक से एक पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट किया. बीजेपी ने इस पर यह कह कर पलटवार किया कि देश के लिए ‘असली पनौती’ एक ही चीज है और वो है गांधी परिवार…

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola