ePaper

24 घंटे में 15 लाख सर्टिफिकेट, 10 लाख मिस कॉल- कथित वोट चोरी अभियान बना विशाल जन आंदोलन

Updated at : 12 Aug 2025 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
Vote Chori

Vote Chori: राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ उनका अभियान जन आंदोलन बन गया है. पोर्टल लॉन्च के 24 घंटे में 15 लाख से अधिक समर्थन प्रमाणपत्र डाउनलोड और 10 लाख से ज्यादा मिस कॉल दर्ज हुईं.

विज्ञापन

Vote Chori: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ उनका अभियान अब एक बड़े जन आंदोलन में बदल गया है. राहुल गांधी के मुताबिक, पोर्टल शुरू होने के बाद 24 घंटे में 15 लाख से ज्यादा समर्थन प्रमाण पत्र डाउनलोड हुए और 10 लाख से अधिक मिस कॉल प्राप्त हुईं.

X पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वोट चोरी के खिलाफ अभियान अब एक विशाल जन आंदोलन बन चुका है. पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लाख से ज्यादा लोगों ने समर्थन में सर्टिफिकेट डाउनलोड किया है. इसके अलावा, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने मिस्ड कॉल किए हैं.

राहुल गांधी की लोगों से अपील

उन्होंने लिखा कि ये आज के हिंदुस्तान के लोकतंत्र की सच्ची तस्वीर है. सच्चाई की दबी हुई आवाजें हमारे अभियान के जरिए बुलंद होकर सामने आ रही है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पोर्टल पर या मिस्ड कॉल के जरिए अपना समर्थन बरकरार रखें और ये संदेश जन-जन तक फैलाएं.

पोर्टल के जरिए शिकायत और समर्थन

दरअसल, कांग्रेस ने एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है, जहां लोग पंजीकरण कर निर्वाचन आयोग से वोट चोरी पर जवाब मांग सकते हैं और डिजिटल मतदाता सूची की मांग का समर्थन कर सकते हैं. पोर्टल पर राहुल गांधी का एक वीडियो संदेश भी है, जिसमें वे बीजेपी और निर्वाचन आयोग पर चुनावों में कथित धांधली का आरोप दोहराते हैं.

लोकतंत्र की नींव पर हमला- राहुल गांधी

वीडियो में राहुल गांधी कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र के विश्लेषण का हवाला देते हुए इसे संविधान के खिलाफ अपराध बताते हैं. पोर्टल पर संदेश दिया गया है कि वोट लोकतंत्र की नींव है, जिस पर बीजेपी और निर्वाचन आयोग मिलकर हमला कर रहे हैं.

समर्थन का दावा है प्रमाण पत्र

गौरतलब है कि पोर्टल पर पंजीकरण करने वालों को एक प्रमाणपत्र जारी होता है, जिसमें लिखा होता है कि वे वोट चोरी के खिलाफ हैं और राहुल गांधी की डिजिटल मतदाता सूची की मांग का समर्थन करते हैं. इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ लोगों ने प्रमाण पत्र डाउनलोड किए हैं.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola