Rahul Gandhi : नफरत की राजनीति करने वाले बीजेपी के नेता हिंदू धर्म के सिद्धांतों को नहीं समझते, राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट

Edited by Rajneesh Anand
Updated:
विज्ञापन

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बीजेपी जिस तरह की राजनीति कर रही है उन्हें गुजरात की जनता सबक सिखाएगी.

विज्ञापन

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा है कि गुजरात के कांग्रेस कार्यालय में जो कुछ हुआ, वह बीजेपी और संघ परिवार को लेकर मेरी बात को और पुख्ता करता है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडिल एक्स पर पोस्ट लिखा है और गुजरात के कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले को कायरतापूर्ण बताया है. गुजरात में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव किए जाने की निंदा करते राहुल गांधी ने यह पोस्ट लिखा है.

बीजेपी के लोग हिंदू धर्म को नहीं समझते

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हिंसा और नफरत फैलाने वाले बीजेपी के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते हैं. उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता उनके झूठ के पार साफ देख सकती है और वह हर चीज को समझती है. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में गुजरात की जनता उन्हें निर्णायक सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि इंडिया गठबंधन इस बार गुजरात में जीतने वाला है.

राहुल गांधी ने हिंदुओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी


लोकसभा में राहुल गांधी ने हिंदुओं पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद मंगलवार को अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, इसी दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया था. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय पर पथराव किया था. आज दिल्ली में भी बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने यह आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने जानबूझकर हिंदुओं को आहत करने के लिए इस तरह का बयान दिया.

Also Read : PM Narendra Modi Speech : आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारा लक्ष्य, मणिपुर में भी स्थिति सामान्य हुई

स्पेशल फ्लाइट से भारत के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

बीजेपी को गुजरात की जनता सबक सिखाएगी

वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी आरएसएस और बीजेपी की निंदा करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है. प्रियंका ने अपने पोस्ट में कांग्रेस कार्यालय पर हमले को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा-बीजेपी ने उसे सच कर दिखाया है. वे सिर्फ हिंसा और नफरत की राजनीति करते हैं. गुजरात की जनता उन्हें सबक सिखाएगी.

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola