ePaper

स्पेशल फ्लाइट से भारत के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

Updated at : 03 Jul 2024 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Indian team leaves for India

Indian team leaves for India

सभी भारतीय फैंस टीम की देश में वापसी में वापसी का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. दरअसल फाइनल मुकाबले के बाद से बारबाडोस में चक्रवाती तूफान आने की वजह से वहां पर लॉकडाउन लगा दिया गया था. वहीं अब टीम की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, टीम इंडिया बारबाडोस से भारत के लिए स्पेशल फ्लाइट से रवाना हो चुकी है.

विज्ञापन

Indian team leaves for India: भारतीय टीम मौजूदा समय में बारबाडोस में हैं. जहां उन्होंने 29 जून को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन के मैदान पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 7 रन से जीत दर्ज की. वहीं इसी के साथ टीम इंडिया ने 11 सालों से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को भी खत्म करने में कामयाबी हासिल की. वहीं इसके बाद से सभी भारतीय फैंस टीम की देश में वापसी में वापसी का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. दरअसल फाइनल मुकाबले के बाद से बारबाडोस में चक्रवाती तूफान आने की वजह से वहां पर लॉकडाउन लगा दिया गया था. जिसके चलते एयरपोर्ट से लेकर सब कुछ बंद होने की वजह से टीम इंडिया रवाना नहीं हो सकी. वहीं अब टीम की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, टीम इंडिया बारबाडोस से भारत के लिए स्पेशल फ्लाइट से रवाना हो चुकी है.

Indian team leaves for India: गुरुवार सुबह भारत पहुंचेगी भारतीय टीम

बारबाडोस में आए चक्रवाती तूफान के बाद वहां की पीएम ने अपने बयान में 2 जुलाई को ये जानकारी दी थी कि एयरपोर्ट का परिचालन अगले 6 से 12 घंटे में शुरू कराया जा सकता है. अब बीसीसीआई और एएनआई ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है कि टीम इंडिया ने भारत के लिए उड़ान भर लिया है और वह कल यानी गुरुवार 4 जुलाई को भारत पहुंचेगी. बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह जो फाइनल मुकाबला देखने के लिए वहां पर पहुंचे थे वह भी टीम इंडिया के साथ ही वापस लौट रहे हैं.  इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी टीम के साथ मौजूद है. वहीं भारतीय मीडिया से गए लोगों को भी इस फ्लाइट से सीधे दिल्ली वापस लेकर आया जा रहा है.

Indian team leaves for India: कुछ खिलाड़ी जिम्बाब्वे रवाना

कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं. भारतीय टीम को 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. जिसे ध्यान में रखते हुए  भारतीय टीम जिम्बाब्वे के रॉबर्ट गेब्रियल मुगाबे इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 3 जुलाई यानी आज पहुंच गई है. बता दें ये एयरपोर्ट जिम्बाब्वे का इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. भारतीय टीम के पहुंचने के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें सभी भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में जिम्बाब्वे क्रिकेट ने लिखा, ‘हम टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत का स्वागत करते हैं.’ यह देखकर जिम्बाब्वे क्रिकेट की खूब तारीफ भी की जा रही है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola