राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, की विस्तृत चर्चा की मांग, बोले रीजीजू- डिबेट के लिए सरकार तैयार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Dec 2025 7:46 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi On Pollution: सदन में प्रदूषण मुद्दे पर चर्चा की राहुल गांधी ने की मांग

Rahul Gandhi On Pollution: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण पर चर्चा की मांग की है. सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है. इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली समेत देश के अधिकांश प्रमुख शहर जहरीली हवा की चादर में लिपटे हैं. इसके कारण बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर श्वास संबंधी समस्याएं हो रही हैं.

विज्ञापन

Rahul Gandhi On Pollution: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे पर सदन में डिबेट की मांग की है. उन्होंने शुक्रवार को सदन में दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार को संसद में इस पर विस्तृत चर्चा करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समस्या से निपटने के लिए हर शहर के लिए एक व्यवस्थित योजना सामने रखनी चाहिए. सदन के शून्यकाल के दौरान राहुल गांधी ने प्रदूषण का मुद्दा छेड़ते हुए कहा- हमारे अधिकतर प्रमुख शहरों पर जहरीली हवा की चादर पसरी हुई है. लाखों बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं, उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है और लोगों को कैंसर हो रहा है. वृद्ध लोगों को सांस लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. राहुल ने कहा- मुझे यकीन है कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सरकार और हमारे बीच पूरी सहमति होगी. यह कोई वैचारिक मुद्दा नहीं है. सदन में हर कोई इस बात से सहमत है कि वायु प्रदूषण और इससे हमारे लोगों को जो नुकसान हो रहा है, वह ऐसी चीज है जिस पर हमें सहयोग करना चाहिए.

सरकार को बनानी चाहिए योजना- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को देश के शहरों में वायु प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए एक योजना बनानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को योजना विकसित करने में सरकार के साथ सहयोग करके खुशी होगी. राहुल ने कहा- इस मुद्दे पर हम देश को दिखा सकते हैं कि हम किसी महत्वपूर्ण चीज पर मिलकर काम कर सकते हैं. हमें इस पर संसद में विस्तृत चर्चा करनी चाहिए और प्रधानमंत्री को प्रत्येक शहर के लिए एक व्यवस्थित योजना पेश करनी चाहिए, जो अगले 5 या 10 वर्षों में हमारे लोगों के लिए जीवन को आसान बना सके.

वायु प्रदूषण बन चुका है राष्ट्रीय आपदा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर भी अपनी एक पोस्ट में कहा- वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपदा बन चुका है, जिसके खिलाफ एक तत्काल, व्यापक और निर्णायक राष्ट्रीय योजना की जरूरत है. यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है जिसके नियंत्रण, समाधान और हमारे लोगों के भविष्य की रक्षा के लिए हम प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं. इस मसले पर प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हम सभी प्रदूषण के मुद्दे पर राहुल गांधी की बात से पूरी तरह सहमत हैं. प्रदूषण पर हमें चर्चा करनी चाहिए और एक कार्य योजना बनानी चाहिए.

सरकार चर्चा के लिए तैयार-रीजीजू

राहुल गांधी की मांग पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह विषय कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक में उठा था और सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार है. रिजिजू ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर डिबेट के लिए लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी समय आवंटित कर सकती है.

Also Read: Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा फिर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, AQI 326 के पार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola