ePaper

Watch Video: राहुल गांधी ने निभाया वादा, 6 साल के बच्चे को दिलाई नयी साइकिल; जानें पूरा मामला

Updated at : 17 Sep 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
Rahul Gandhi gives bicycle boy

राहुल गांधी ने 6 साल के बच्चे को दिलाई नयी साइकिल

Rahul Gandhi: पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उनके सामने अपनी क्षतिग्रस्त साइकिल को लेकर रोते हुए देखे गए अमृतसर के 6 वर्षीय अमृतपाल सिंह को एक नयी साइकिल मिल गई है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: पंजाब की कांग्रेस इकाई ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अमृतपाल वीडियो कॉल पर राहुल गांधी से बात करते हुए दिख रहा है. इस दौरान वह नयी साइकिल के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दे रहा है. वीडियो कॉल के दौरान गांधी ने अमृतपाल से पूछा, “अच्छी लगी साइकिल ?”

पंजाब कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा- ये है राहुल गांधी की पहचान

पंजाब कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा- “ये है प्यार की दुकान. जहां नेता और जनता के बीच दिल से दिल का रिश्ता बनता है. ये है राहुल गांधी की पहचान.”

राहुल गांधी ने 15 सितंबर को किया था बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

राहुल गांधी 15 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान अमृतसर के घोनेवाल गांव में स्थित अमृतपाल के घर गए थे. इस दौरान अमृतपाल अपनी साइकिल क्षतिग्रस्त होने के कारण गांधी के सामने रोने लगा. गांधी ने उसे गले लगाते हुए शांत कराने की कोशिश की और नयी साइकिल दिलाने का वादा किया. अमृतपाल के पिता रविदास सिंह ने नयी साइकिल के लिए गांधी का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola