राहुल गांधी का तंज- 'मणिपुर से ज्यादा पीएम मोदी को इजराइल की चिंता', कहा- जातीय आधार पर बंट गया मणिपुर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Oct 2023 4:23 PM
New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi addresses a press conference at AICC headquarters, in New Delhi, Friday, Sept. 22, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI09_22_2023_000103B)
राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा हैं. उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंसाग्रस्त क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए केंद्र ने कोई प्रयास नहीं किया है.
Rahul Gandhi On PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी राज्य मिजोरम के दौरे पर हैं. आज यानी सोमवार को उन्होंने आइजोल में राजभवन के नजदीक एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजराइल की चिंता है. राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर अब एक राज्य नहीं रह गया है, बल्कि जातीय आधार पर दो राज्यों में विभाजित हो गया है. बता दें , इसी साल मई महीने से मणिपुर जातीय हिंसा की आग में जल रहा है.
पीएम मोदी पर निशाना
राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा हैं. उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंसाग्रस्त क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए केंद्र ने कोई प्रयास नहीं किया है. इस कारण प्रदेश में हिंसा और भड़क गई.
पीएम मोदी को इजराइल की ज्यादा चिंता- राहुल गांधी
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मेरे लिए यह आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री और भारत सरकार को इजराइल में जो हमास के खिलाफ संघर्ष चल रहा है उस पर ज्यादा फोकस किये हैं. राहुल ने कहा कि मणिपुर में क्या हो रहा है इसकी प्रधानमंत्री को कोई चिंता नहीं है. राहुल ने कहा कि मणिपुर में लोगों की हत्याएं की गई, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और बच्चों को मार दिया गया.
भारत की अवधारणा पर बीजेपी कर रही है हमला- राहुल गांधी
चुनावी राज्य मिजोरम की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ने 1986 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करके विद्रोह प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में शांति स्थापित करने की पहल की थी. उन्होंने कहा कि भारत की अवधारणा एक-दूसरे का सम्मान करने, सहिष्णु बनने, एक दूसरे के विचारों, धर्मों और भाषाओं से सीखने की है. यही भारत की अवधारणा है जिस पर भारतीय जनता पार्टी हमला कर रही है.
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी विभिन्न समुदायों, धर्मों और भाषाओं पर हमला करते हैं और वे देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं. वे अहंकार और एक दूसरे को नहीं समझने की प्रवृत्ति को फैला रहे हैं जो भारत की अवधारणा के पूरी तरह से खिलाफ है. मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव सात नवंबर को एक ही चरण में होंगे और मतगणना तीन दिसंबर को होगी.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










