Pradeep Sardana: प्रदीप सरदाना ने पत्रकारिता में पूरा किया 50 साल, बिहार के राज्यपाल ने घर जाकर दी बधाई

Pradeep Sardana
Pradeep Sardana: फेमस लेखक, पत्रकार और कवि प्रदीप सरदाना के पत्रकारिता में 50 शानदार वर्ष पूर्ण होने पर, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने उन्हें घर जाकर बधाई दी.
Pradeep Sardana: प्रदीप सरदाना की पत्रकारिता में 50 साल पूरा होने पर नयी दिल्ली में एक भव्य स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया. जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद मनोज तिवारी और प्रतिभा आडवाणी के साथ सुप्रसिद्द शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मविभूषण सोनल मानसिंह और वयोवृद्द पत्रकार-साहित्यकार पद्मश्री शीला झुनझुनवाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने घर जाकर दी बधाई
भव्य समारोह में शामिल नहीं होने पर राज्यपाल आरि मोहम्मद खां ने प्रदीप सरदाना के पूर्वी दिल्ली आवास जाकर उन्हें बधाई देकर सम्मानित किया. मुलाकात के बाद राज्यपाल ने कहा कि मैं प्रदीप सरदाना जी को उनकी अब तक की 50 वर्ष की शानदार, गौरवपूर्ण पत्रकारिता यात्रा पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. साथ ही कामना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें और आगे भी कई बरसों तक पत्रकारिता में सक्रिय रहकर देश और समाज को जागरूक करते रहें.
मेरा सौभाग्य है कि राज्यपाल आरिफ साहब मुझे बधाई देने घर तक आए
प्रदीप सरदाना ने इस अवसर पर कहा- “मेरा यह सौभाग्य है कि महामहिम राज्यपाल आरिफ साहब मुझे बधाई देने के लिए मेरे घर तक आए. यह सब उनकी सादगी और महानता दर्शाता है. वह इतने उच्च पद पर आसीन होने के बावजूद जमीन से जुड़े हैं और पुराने संबंध निभाने के साथ पत्रकारों, साहित्यकारों और कलाकारों को सम्मान देने में अग्रणी रहते हैं. उनके मेरे घर आगमन से मेरा और मेरे काम का सम्मान तो बढ़ा ही है, साथ ही पत्रकारिता में मेरी स्वर्ण जयंती की उपलब्धि का आनंद और सुख दोहरा हो गया. मुझे इससे नयी ऊर्जा मिली है. मैं इसके लिए उनका सदैव कृतज्ञ रहूंगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










