PM Modi Kedarnath Visit Live: समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं : पीएम मोदी
पीएम मोदी जिस कार्यक्रम में शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे, उस कार्यक्रम का देशभर में 87 जगह लाइव प्रसारण होगा. इसके साथ ही, पीएम मोदी करीब 250 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और करीब 150 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से दूसरे चरण की योजना का भी शिलान्यास करेंगे.
उत्तराखंड में तेजी से बना रहा है इंफ्रास्ट्रक्चर : पीएम मोदी
मेरे शब्द उत्तराखंड के लोग लिख लें-उत्तराखंड में जिस तेज गति से इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है, पिछले 100 वर्ष में जितने यात्री यहां आए हैं, आने वाले 10 वर्ष में उससे भी ज्यादा यात्री यहां आने वाले हैं. यहां पास में ही पवित्र हेमकुंड साहिब जी भी हैं. हेमकुंड साहिब जी के दर्शन आसान हों, इसके लिए वहां भी रोप-वे बनाने की तैयारी है. चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, चारों धाम हाइवेज से जुड़ रहे हैं. भविष्य में यहां केदारनाथ जी तक श्रद्धालु केबल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.
समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं : पीएम मोदी
अब देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है, कठिन समय सीमाएं निर्धारित करता है, तो कुछ लोग कहते हैं कि इतने कम समय में ये सब कैसे होगा. होगा भी या नहीं होगा. तब मैं कहता हूँ कि समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं है। इस समय हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है. देश अपने भविष्य के लिए, अपने पुनर्निर्माण के लिए नए संकल्प ले रहा है. अमृत महोत्सव के इन संकल्पों में से आदि शंकराचार्य जी को हम एक प्रकार से बहुत बड़ी प्रेरणा के रूप में देख सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में काशी का भी हो रहा है कायाकल्प : पीएम मोदी
अभी दो दिन पहले ही अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन पूरी दुनिया ने देखा. भारत का प्राचीन सांस्कृतिक स्वरूप कैसा रहा होगा, आज हम इसकी कल्पना कर सकते हैं. इसी तरह उत्तर प्रदेश में काशी का भी कायाकल्प हो रहा है. विश्वनाथ धाम का कार्य बहुत तेज गति से पूर्णता की तरफ आगे बढ़ रहा है.
अयोध्या को वापस मिल रहा है उसका गौरव : पीएम मोदी
अब हमारी सांस्कृतिक विरासतों को, आस्था के केन्द्रों को उसी गौरवभाव से देखा जा रहा है, जैसा देखा जाना चाहिए. आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरे गौरव के साथ बन रहा है, अयोध्या को उसका गौरव वापस मिल रहा है.
बाबा केदारनाथ के दर्शन से मिलती है नई ऊर्जा : पीएम मोदी
राष्ट्रीय एकता की ताकत को बढ़ाने वाला, एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य दर्शन, सहज जीवन व्यवस्था का हिस्सा था. बाबा केदारनाथ के दर्शन करके हर श्रद्धालु एक नई ऊर्जा लेकर जाता है.
चारधाम यात्रा का सदियों से रहा है महत्व : पीएम मोदी
हमारे यहां सदियों से चारधाम यात्रा का महत्व रहा है, द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन की, शक्तिपीठों के दर्शन की, अष्टविनायक जी के दर्शन की, ये सारी यात्राओं की परंपरा, ये तीर्थाटन हमारे यहां जीवन काल का हिस्सा माना गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए