पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई बात
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Mar 2026 7:25 PM
नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, फोटो एक्स
PM Modi Spoke Saudi Arabia: मिडिल ईस्ट संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की.
PM Modi Spoke Saudi Arabia: PM नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस HRH प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की. बातचीत के बारे में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी.
पीएम मोदी ने सऊदी अरब के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की निंदा की
PM मोदी ने प्रिंस के साथ बातचीत के बाद एक्स पर लिखा- मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की भारत की निंदा को दोहराया. हम नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने. शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए. सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.
जंग की शुरुआत के बाद से पीएम मोदी कई विदेशी नेताओं से कर चुके हैं बात
ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जंग की शुरुआत से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्टिव हैं. मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए कई बार वैश्विक नेताओं से फोन पर बात भी कर चुके हैं. पीएम मोदी फ्रांस, जॉर्डन, ओमान, मलेशिया और कतर के नेताओं से फोन पर बात कर चुके हैं.
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक और मुख्यमंत्रियों के साथ कर चुके हैं बैठक
मिडिल ईस्ट में जारी जंब के कारण ऊर्जा संकट के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठक कर रहे हैं. पीएम मोदी सर्वदलीय बैठक की और विपक्षी पार्टियों से संकट से निपटने के लिए सलाह ली. संकट की घड़ी में सरकार क्या कर रही है, उसके बारे में भी जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक की और टीम इंडिया की तरह मिलकर संकट से बाहर निकलने की अपील की. पीएम मोदी ने साथ किया है कि देश में एलपीजी और तेल की कोई कमी नहीं है.
ये भी पढ़ें: मोदी -ट्रंप की बातचीत में एलन मस्क शामिल नहीं थे, न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










