मोदी -ट्रंप की बातचीत में एलन मस्क शामिल नहीं थे, न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज

Updated:
विज्ञापन

ट्रंप, मस्क और पीएम मोदी

Elon Musk : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के अखबार दि न्यूयार्क टाइम्स ने एक ऐसी रिपोर्ट छापी जिससे भारत और अमेरिका के बीच भी तनाव संभव था, लेकिन भारत ने उस रिपोर्ट को खारिज कर स्थिति तुरंत स्पष्ट कर दी है. विदेश मंत्रालय ने अखबार की खबर को निराधार बताया है और कहा है कि प्रेसीडेंट ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत द्विपक्षीय थी.

विज्ञापन

Elon Musk : ईरान युद्ध पर 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत में कोई तीसरा व्यक्ति शामिल नहीं था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने उक्त बातें न्यूज एजेंसी एएनआई से कही. उन्होंने दि न्यूयार्क टाइम्स में छपी उस रिपोर्ट को बिलकुल गलत बताया जिसमें यह दावा किया है कि पीएम मोदी और प्रेसीडेंट ट्रंप की बातचीत में एलन मस्क भी शामिल थे. 

विज्ञापन

मोदी–ट्रंप की बातचीत में मस्क शामिल नहीं थे

विदेश मंत्रालय ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि 24 मार्च को ट्रंप और पीएम मोदी के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति पर टेलीफोनिक बातचीत हुई, लेकिन उस बातचीत में कोई तीसरा व्यक्ति शामिल नहीं था. न्यूयार्क टाइम्स में छपी उस रिपोर्ट को हमने देखा है, लेकिन उसमें कोई सच्चाई नहीं है. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की.

न्यूयार्क टाइम्स का दावा ट्रंप–मोदी की बातचीत में शामिल थे मस्क

अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार दि न्यूयार्क टाइम्स ने 27 मार्च को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री के बीच बातचीत में एलन मस्क शामिल हुए. यह खबर न्यूज एजेंसी रायटर्स ने भी दी थी, लेकिन 28 मार्च को भारत सरकार ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें : आईपीएल के इस सीजन में अनन्या बिड़ला होंगी नेशनल क्रश, कोहली के साथ फोटो वायरल

नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ, पहले चरण में 10 हजार करोड़ का खर्च, कुल लागत 30 हजार करोड़

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कैसे एक दुष्कर्मी तांत्रिक अशोक खरात के संपर्क में आईं?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola