Mann ki Baat: सावधान रहें..मास्क पहनें, पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर देशवासियों को किया अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Dec 2022 1:36 PM
Mann ki Baat: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बढ़ते कोरोना को लेकर देश के लोगों को सतर्क किया. अपने संदेश में पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोरोना लगातार बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने सतर्क रहने की अपील की है.
Mann ki Baat: रविवार को पीएम मोदी ने इस साल का आखिरी मन की बात एपिसोड किया. देश के लोगों से बात करते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर बढ़ते कोरोना को लेकर देश के लोगों को सतर्क किया. पीएम मोदी ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मामले को देखते हुए आप भी सतर्क रहिए. पीएम मोदी ने लोगों को सुरक्षित और सावधान रहने की सलाह भी दी.
सावधानियों का करें पालन: मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि साल के आखिरी महीने का अंतिम सप्ताह चल रहा है. बहुत से लोग छुट्टियों के मूड में भी हैं. क्रिसमस का त्योहार भी है. ऐसे में पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप त्योहारों का आनंद लीजिए. छुट्टियों में खूब घूमिए, लेकिन उन्होंने कहा कि थोड़ा सावधान भी रहिए. दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है. इसलिए हमें मास्क और हाथ धोने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है.
गौरतलब है कि दुनिया के कई देश एक बार फिर कोरोना विस्फोट झेल रहे हैं. चीन कोरोना विस्फोट झेल रहा है. एक दिन में 10 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या सामने आ रही है. हजारों लोग हर दिन जान गंवा रहे हैं. अमेरिका, जापान, हांगकांग समेत कई और देशों की हालत कोरोना से खस्ता हो गयी है. ऐसे में भारत में फिर से कोरोना विस्फोट न हो इसलिए अभी से सावधानी बरतनी जरूरी है.
स्वास्थ्य मंत्री ने भी किया सावधान: कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी कहा है कि भारत में इस समय कोरोना की स्थिति सामान्य से भी कम है, लेकिन दुनिया में जैसे हालात है वो काफी चिंताजनक हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में संक्रमण के मामले न बढ़े इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है. सभी राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया गया है.
गौरतलब है कि भारत में कोरोना के आंकड़े अभी सामान्य है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 227 नये मामले सामने आये हैं. जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत भी हो गयी है. इस समय देश में कोरोना संक्रमण के कुल 3424 मामले हैं. यानी फिलहाल भारत में कोरोना से कोई खतरा नहीं है. लेकिन अगर आने वाले समय में सावधानी नहीं बरती गई तो इसके फैसने की भी संभावना बढ़ सकती है.
भाषा इनपुट के साथ
Also Read: शत् शत् नमन… पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










