Mann ki Baat: उपलब्धियों भरा साल रहा 2022, मन की बात में बोले पीएम मोदी, तरक्की की राह पर अग्रसर भारत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Dec 2022 12:34 PM

विज्ञापन

Mann ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लोहा तो दुनिया पहले से मानता आया है. अब इसके एक नई उपलब्धि जुड़ गई है. पीएम मोदी ने कहा कि रिसर्च में यह सामने आयी है कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से रोगियों में बीमारी की पुनरावृत्ति में 15 फीसदी की कमी आई.

विज्ञापन

Mann ki Batt: अपने खास कार्यक्रम मन की बात में पीएम मोदी ने आज यानी रविवार को एक बार फिर देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि साल 2022 काफी उपलब्धियों भरा साल रहा. इस साल हमने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इस साल हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना. कोरोना के खिलाफ 220 करोड़ से अधिक खुराक देने और 400 खरब डॉलर के निर्यात के आंकड़े को छुआ. जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

उपलब्धियों भरा साल रहा 2022: पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि अपनी उपलब्धियों के कारण भारत के लिए साल 2022 एक विशेष साल बन गया है. इसी साल देश को जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करने का मौका मिला. पीएम मोदी ने देशवासियों से इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और इसी वर्ष अमृत काल का प्रारंभ हुआ. इस साल देश ने नयी रफ्तार पकड़ी है. इसी साल देश ने पहले स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत का स्वागत किया.

https://twitter.com/ANI/status/1606885811773149184

योग कैंसर में भी कारगर: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लोहा तो दुनिया पहले से मानता आया है. अब इसके एक नई उपलब्धि जुड़ गई है. पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर की रिसर्च बताती है कि ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए योग बहुत कारगर है. केंद्र के अनुसार, नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से रोगियों में बीमारी की पुनरावृत्ति में 15 फीसदी की कमी आई.

Also Read: उत्तराखंड: नेपाल से भारतीय मजदूरों पर पत्थरों से हमला, डंपर-जेसीबी क्षतिग्रस्त, कड़े कदम उठाने की मांग

भारतीयों के मन में घर कर गया है स्वच्छ भारत मिशन: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि नमामि गंगे मिशन ने जैव विविधता में सुधार करने में भी मदद की है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन हर भारतीय के मन में मजबूती से बैठ गया है. स्वच्छता की विरासत को अब सभी भारतीय मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola