VIDEO: पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को खुले मंच से दिया साथ आने का न्योता, अपनी हंसी नहीं रोक पाए सीएम

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :10 May 2026 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को खुले मंच से दिया साथ आने का न्योता, अपनी हंसी नहीं रोक पाए सीएम
पीएम मोदी और गोले घेरे में रेवंत रेड्डी, फोटो एक्स

PM Modi And Revanth Reddy: तेलंगाना में रविवार को विकास और राजनीति का जबरदस्त नजारा देखने को मिला. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी के पुराने कामों की तारीफ की, तो प्रधानमंत्री ने हंसी-हंसी में सीएम को साथ आने (गठबंधन) का ऑफर दे दिया. पीएम की बात पर सीएम रेड्डी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

विज्ञापन

PM Modi And Revanth Reddy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में कई विकास परियोजनाओं का रविवार को आधारशिला रखी और उद्घाटन किया. इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी के पुराने काम (गुजरात मॉडल) की तारीफ की. रेड्डी ने याद दिलाया- जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे; उन्होंने 10 वर्षों में देश के लिए ‘गुजरात मॉडल’ विकसित किया था. आज, तेलंगाना की जनता को भी वैसी ही उम्मीद है. अब जब वह प्रधानमंत्री हैं, तो तेलंगाना की जनता को मुझसे भी वैसी ही उम्मीद है कि आने वाले 10 वर्षों में, 2034 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिए एक ‘तेलंगाना मॉडल’ तैयार होगा. तेलंगाना में देश की कुल आबादी का 3% से भी कम हिस्सा रहता है. लेकिन 5 प्रतिशत की जीडीपी हम देते हैं. हमारा लक्ष्य है कि जब प्रधानमंत्री का 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना पूरा होगा, तब हम देश की GDP में 10% का योगदान देंगे.

पीएम मोदी ने रेड्डी को दिया मजेदार जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम रेवंत रेड्डी को जवाब देते हुए कहा, मैं रेवंत रेड्डी से कहना चाहूंगा कि भारत सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में गुजरात को जो कुछ भी दिया है, वह सब मैं आपको देने के लिए तैयार हूं; लेकिन मेरी जानकारी के अनुसार, जैसे ही मैं ऐसा करूंगा, आपको अभी जो कुछ मिल रहा है, वह आधा रह जाएगा. आप वहां तक ​​नहीं पहुंच पाएंगे, जहां आप जाना चाहते हैं. इसलिए बेहतर यही है कि आप मेरे साथ ही गठबंधन करें.

मंच पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए रेड्डी

जब पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को साथ आने का ऑफर दिया, तो तंलेगाना के सीएम मंच पर बैठे-बैठे मुस्कुराने लगे. कार्यक्रम में मौजूद जनता भी पीएम मोदी की बात पर हंस पड़े और नारे लगाने लगे.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया 9,400 करोड़ रुपये का तोहफा, पीएम मित्र पार्क का किया उद्घाटन

PM मोदी की सुरक्षा में चूक? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन की स्टिक मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola