Operation Sindoor: दुश्मन की दीवारें चीरने वाली स्कैल्प मिसाइल, 300 KM दूर से मचाई तबाही!

Updated:
विज्ञापन
Operation Sindoor

Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर जोरदार प्रहार कर दुश्मनों को करारा जवाब दिया. राफेल जेट्स से SCALP मिसाइलों और HAMMER बमों का इस्तेमाल कर सेना ने आतंक के अड्डों को तबाह कर दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी.

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया है कि जब देश की सीमाओं पर आँख उठती है, तो भारतीय सेना उसे झुका देना अच्छे से जानती है. मंगलवार-बुधवार की रात, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंक के अड्डों पर ऐसा प्रहार किया कि दुश्मन थर-थर कांप उठा. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए इस जबरदस्त हमले में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया. इनमें बहावलपुर भी शामिल है, जो कुख्यात जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है. भारतीय वायुसेना ने इस ऐतिहासिक कार्रवाई में अपने सबसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया — राफेल फाइटर जेट्स से दागी गई SCALP क्रूज मिसाइलें और AASM HAMMER बम. सेना के मुताबिक, यह जवाब उन तमाम साजिशों के खिलाफ है जो पाकिस्तान की धरती से भारत को अस्थिर करने के लिए रची जा रही थीं. यह सिर्फ हमला नहीं था, यह भारत की चेतावनी थी — कि अगर दुश्मन आंख उठाएगा, तो जवाब आग और लहू से दिया जाएगा.

आइए अब जानते हैं कि ये प्रचंड ‘स्कैल्प मिसाइल’ क्या है, और कैसे इसने आतंक के अड्डों को पलभर में राख कर दिया.

कितना ताकतवर है SCALP मिसाइल?

SCALP मिसाइल फ्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त तकनीक का नतीजा है. यह लंबी दूरी तक मार करने वाली हवा से लॉन्च की जाने वाली एक खतरनाक क्रूज मिसाइल है. इसका वजन करीब 1300 किलो है और लंबाई 5.1 मीटर तक जाती है. रफ्तार की बात करें तो यह सबसोनिक श्रेणी की मिसाइल है, यानी आवाज की गति से थोड़ी कम — करीब 1050 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ती है. SCALP मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत है इसकी स्टील्थ क्षमता, यानी यह दुश्मन के रडार की नजरों से बच निकलती है. यही वजह है कि पाकिस्तान का HQ-9 रडार भी इसे पकड़ने में नाकाम रहा. यह मिसाइल बेहद कम ऊंचाई — सिर्फ 50 मीटर ऊपर — उड़ते हुए टारगेट तक पहुंचती है और सीधे प्रहार करती है.

SCALP खासतौर पर दुश्मनों के बंकरों, रनवे, और कमांड सेंटर्स को तबाह करने के लिए बनाई गई है. यानी जहां से दुश्मन अपनी चालें चलता है, वहां यह मिसाइल जाकर कहर ढा देती है.

Also Read: Operation Sindoor: पहले उड़ा आतंकी कैंप फिर मस्जिद में तबाही, आगे-पीछे…ऊपर-नीचे हर तरफ से घिरा PoK

PM Modi ने जो कहा सो किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले के महज दो दिन बाद ही बिहार की रैली में गरजते हुए दुश्मनों को साफ चेतावनी दी थी — आतंकियों को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. आज यह बात सिर्फ शब्द नहीं रही, बल्कि भारतीय सेना ने इसे धरती पर सच कर दिखाया है. वीर जवानों ने आतंक के अड्डों पर ऐसा कहर बरपाया कि दुश्मनों की रीढ़ तक कांप उठी. यह सिर्फ एक जवाबी कार्रवाई नहीं थी, यह हर शहीद की शहादत का हिसाब था, हर वीरांगना के सूने सिंदूर का बदला था. आज पूरा देश अपने सैनिकों के इस अदम्य साहस, वीरता और बलिदान पर गर्व कर रहा है. भारत ने फिर साबित कर दिया कि जब-जब दुश्मन आँख उठाएगा, जवाब गोली से ही नहीं, गरजते हुए फौलाद से दिया जाएगा.

Also Read: Operation Sindoor: पहले उड़ा आतंकी कैंप फिर मस्जिद में तबाही, आगे-पीछे…ऊपर-नीचे हर तरफ से घिरा PoK

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola