Operation Sindoor: पहले उड़ा आतंकी कैंप फिर मस्जिद में तबाही, आगे-पीछे…ऊपर-नीचे हर तरफ से घिरा PoK
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 May 2025 10:06 AM
Operation Sindoor PoK
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में कई जगहों पर घूसकर एयर स्ट्राइक किया है. भारत के इस एक्शन के बाद 70 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है.
Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में कई जगहों पर घूसकर एयर स्ट्राइक किया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में भारत के हमले के बाद स्थानीय लोगों को अपने घर खाली करने पड़े हैं. उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.
भारतीय सेना के इस एक्शन से PoK बुरी तरह तबाह होता नजर आया है. पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर (PoK) में देर रात हुए ऑपरेशन सिंदूर में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. पीओके आगे-पीछे, ऊपर नीचे हर तरफ से घिर चुका था.
Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही भारत सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के खिलाफ एक्शन में है. पहले झेलम और चिनाब जैसी नदियों का पानी रोका गया. इसके बाद एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान में डर का माहौल बना दिया है.
इंडियन आर्मी ने कहा कि स्ट्राइक में केवल आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए हैं. इसमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया गया. वहीं, बताया कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को ही टारगेट के तौर पर सिलेक्ट किया गया था.
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor LIVE: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, अब ये बड़ी अपडेट
Operation Sindoor Air Strike में PoK का ये क्षेत्र तबाह
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत मुरिदके शहर में भारत के हमले में घायल हुए आतंकवादियों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस. समाचार एजेंसी एपी ने ये तस्वीर जारी की है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद में भारत के हमले के बाद स्थानीय लोगों को अपने घर खाली करने पड़े हैं. उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.
बहावलपुर में भी भारतीय सेना ने आतंकी ट्रेनिंग कैंप पर हमला बोला है. वहीं, इस एयर स्ट्राइक के बाद पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में सुरक्षा कारणों से सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










