Operation Sindoor LIVE: भारतीय जांबाजों ने POK में ऐसे मचाई तबाही, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी
Operation Sindoor
Operation Sindoor LIVE: पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान, जो लंबे समय से आतंकियों को पनाह देता रहा है, उसका बयान भी सामने आया है. भारत के इस निर्णायक ऑपरेशन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए इस पेज को समय-समय पर रिफ्रेश करते रहें.
India Operation Sindoor Perss Conference LIVE: ऑपरेशन सिंदूर: जैश, लश्कर और हिजबुल के कैंपों पर हमला किया गया
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत रात 1:05 बजे हुई और 1:30 बजे तक चली. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 अलग-अलग इलाकों में मौजूद 21 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. जैश, लश्कर और हिजबुल के कैंपों पर हमला किया गया. सबसे पहले सवाईनाला और फिर सियालकोट के सरजल कैंप पर हमला हुआ. ऑपरेशन में किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया गया.
India Operation Sindoor Perss Conference LIVE: ऑपरेशन सिंदूर: 9 आतंकी ठिकानों को किया गया तबाह – सेना का बयान
प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए शुरू किया गया. इस अभियान में 9 आतंकी कैंपों को निशाना बनाकर खत्म किया गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पीओके में बीते 30 सालों से आतंकी ठिकाने बनाए जा रहे हैं.
India Operation Sindoor Perss Conference LIVE: सियालकोट में भी कैंप तबाह किया
प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सियालकोट में भी कैंप तबाह किए गए हैं. ये कठुआ क्षेत्र में आतंक फैलाने के लिए जाना जाता था.
India Operation Sindoor Perss Conference LIVE: सिर्फ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई
प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सिर्फ पीओके में आतंकी कैंप तबाह किए गए हैं.
India Operation Sindoor Perss Conference LIVE: POK में एक्टिव थे कैंप
प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके में आतंकी कैंप तबाह किए गए.
India Operation Sindoor Perss Conference LIVE: पहलगाम का बदला लेने के लिए की गई कार्रवाई
प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए किया गया.
लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए