Online Satta : ऑनलाइन सट्टा पर ईडी का शिकंजा, गूगल और मेटा रडार पर

online betting app case
Online Satta : ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. जांच एजेंसी ने गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है. दोनों कंपनियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जानें क्या है पूरा मामला.
Online Satta : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गूगल और मेटा पर बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार को दोनों कंपनियों को नोटिस भेजकर 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टा ऐप्स से जुड़ी जांच का हिस्सा बताया जा रहा है. इस मामले में पहले ही कई सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जांच के घेरे में आ चुके हैं.
अवैध प्लेटफॉर्म्स को प्रमोट करने का आरोप
India Today की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईडी का आरोप है कि गूगल और मेटा ने सट्टेबाजी ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाई. इन कंपनियों ने न सिर्फ उन्हें विज्ञापन स्लॉट्स दिए, बल्कि उनकी वेबसाइट्स को प्रमुखता से दिखाया. ऐसा करने से अवैध गतिविधियां तेजी से फैल गईं. ईडी को शक है कि इन ऐप्स के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के जरिए ब्लैक मनी को सफेद किया गया है.
गहराई से जांच कर रही है ईडी
यह ताजा कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हाल के हफ्तों में की गई कई बड़ी कार्रवाइयों के बाद सामने आई है. ईडी इन दिनों ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के एक बड़े नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. माना जा रहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स ने करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की है, जिसे छिपाने के लिए हवाला चैनलों के जरिए भेजा गया.
कई बड़े सितारों को नाम जांच में शामिल
पिछले हफ्ते ईडी ने 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमें कई जाने-माने अभिनेता, टीवी होस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हैं. इन पर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने का आरोप है. ईडी की इंफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) में अभिनेता प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा जैसे सितारों के नाम शामिल हैं. आरोप है कि इन सेलिब्रिटीज को इन अवैध ऐप्स का प्रचार करने के बदले बड़ी रकम दी गई. ईडी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य नामों की भी पहचान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










