स्कूल बंद के दौरान बच्चों की पढ़ाई पर न हो कोई रुकावट इसके लिए एनसीईआरटी जारी करेगा दिशा निर्देश

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 11:38 AM

विज्ञापन

एनसीईआरटी के निदेशक एचके सेनापति ने बताया कि हमारी एक टीम घर पर बच्चों की पढ़ाई के लिए दिशानिर्देश तैयार कर रही है

विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण देश के ज्यादातर स्कूल बंद है जिससे बच्चों की पढ़ाई रुकी हुई है. अब एनसीईआरटी ने इस समस्या को सुलझाने के लिए एक तकरकीब निकालने की सोच रहा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई इस दौरान प्रभावित न हों.

दरअसल इस समस्या से निपटने के लिए एक दिशा निर्देश जारी करेगा, जो कि पहली से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थीयों के लिए जारी होगा. एनसीईआरटी के निदेशक एचके सेनापति ने बताया कि हमारी एक टीम घर पर बच्चों की पढ़ाई के लिए दिशानिर्देश तैयार कर रही है, इन दिशा निर्देशों को इस सप्ताह जारी कर दिया जाएगा.

उन्होंने यह भी बताया कि हमारे पास बहुत सारी अॉनलाइन सामग्री मौजूद है जो कि बच्चों को आगे पढ़ाई जारी रखने में मदद करेगा, उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास ई पाठशाला, टीवी चैनल स्वयं प्रभा, पोर्टल स्वयं, निष्ठा आदि शामिल है. इसके अलावा बच्चे अभिभावक की मदद से क्या क्या कर सकते हैं इस पर भी विचार किया जा रहा है ये बातें निदेशक एचके सेनापति ने कही.

हालांकि एच के सेनापति ने कब से स्कूल खुलेंगे इस बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही, उन्होंने कहा कि हम अप्रैल, मई और जून के हिसाब से बच्चों के लिए दिशा निर्देश तैयार कर रहे हैं ताकि जब बच्चे स्कूल आए तो उसे ये महसूस न हो कि हमने कुछ पढ़ा ही नहीं. निदेशक ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सभी अंग इस दौरान मिलकर कार्य कर रहे हैं.

आपको बता दें कि कोरोना के मामले हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं, अब तक भारत में कोरोना से 13 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 647 लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं. इसके लिए भारत सरकार लॉकडाउन 21 दिनों के लिए पूरे देश में लागू की है और इससे प्रशासन द्वारा सख्ती से पालन किया जा रहा है. सिर्फ स्कूल ही नहीं बल्कि हर सरकारी और गैर सरकारी संस्थान इस दौरान बंद रहेंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola