वाराणसी में सऊद बना ‘शान सिंह’, पहचान छिपाकर हिंदू युवती से बढ़ाई नजदीकियां, हुआ बवाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Mar 2026 1:53 PM

विज्ञापन

बिरयानी बेचते शख्स की तस्वीर (Photo: AI)

वाराणसी के नदेसर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक बिरयानी विक्रेता ने अपनी पहचान छिपा ली. इसके बाद उसने एक हिंदू युवती से नजदीकियां बढ़ायी. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

पीड़िता एक ट्रैवल्स एजेंसी में काम करने वाली बताई जा रही है. पुलिस को युवती ने बताया की उसकी पहचान ‘शान सिंह’ नाम के व्यक्ति से हुई थी, जिससे वह अक्सर बिरयानी मंगवाती थी. बाद में उसे उसकी असली पहचान का पता चला.

‘शान सिंह’ का असली नाम सऊद

युवती ने बताया कि समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं. लेकिन बाद में उसे पता चला कि ‘शान सिंह’ का असली नाम सऊद है. यही नहीं उसने हिंदू नाम रखकर कई अन्य महिलाओं से भी दोस्ती कर रखी है. यह बात सामने आने के बाद युवती ने उससे दूरी बना ली. युवती का आरोप है कि इसके बाद सऊद ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया.

युवती और उसके परिचित के साथ मारपीट की गई

युवती ने बताया कि एक दिन वह अपने परिचित कुणाल के साथ सऊद की दुकान पहुंची. लेकिन वह वहां नहीं मिला. इसके बाद उसने उसे कॉल लगाया. फोन पर युवती ने उसे दुष्प्रचार न करने को लेकर चेताया. आरोप है कि उसी रात सऊद 5–6 साथियों के साथ युवती के घर पहुंच गया. युवती व कुणाल के साथ मारपीट की. इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कैंट पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना से इलाके के लोग चिंतित हैं. लोगों का कहना है कि पहचान छिपाकर किसी को धोखा देना गलत है.

स्थानीय लोग गुस्से में

पुलिस मामले को लेकर एक्शन में आ गई है. तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोग पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना जरूरी है, जहां किसी की पहचान छिपाकर भरोसे का गलत फायदा उठाया जाता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola