Video : AC में विस्फोट, नोएडा के रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी भयंकर आग

Updated:
विज्ञापन
Noida Fire Updates

नोएडा के रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी आग (Photo: PTI)

Video : नोएडा की रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 12वीं मंजिल के फ्लैट में आग लग गई. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो देखकर आग का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

Video : नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई, जिसके बाद एहतियातन इमारत को खाली करा लिया गया. मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि यह घटना सेक्टर-75 में स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी में सुबह आठ बजे हुई. उन्होंने बताया कि आग फ्लैट में एयर कंडीशन (AC) में हुए विस्फोट की वजह से लगी. आग के कारण पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. आग लगने के बाद का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. आग लगने पर निवासी सीढ़ियों के रास्ते इमारत से बाहर निकले. पुलिस ने बताया कि पूरी इमारत खाली करा ली गई और आसपास के फ्लैटों में रहने वालों को भी एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.

मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है. सीएमओ के द्वारा जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने (योगी आदित्यनाथ ने) अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और यदि कोई घायल हो तो उसे उचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola