CJP आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान की बेटी हुई ट्रोल, इंस्टा अकाउंट किया बंद

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी बेटी नैमिषा प्रधान के साथ (फोटो : X)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी को अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद करना पड़ा. विदेश में पढ़ाई को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था. इस मुद्दे पर CJP आंदोलन और NEET विवाद के बीच राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है.

विज्ञापन

Dharmendra Pradhan Daughter : CJP के जंतर-मंतर आंदोलन और NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) बंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि विदेश में पढ़ाई को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था. नैमिषा ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित Tufts University के फ्लेचर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से LLM की पढ़ाई पूरी की है.

विज्ञापन

विदेश में पढ़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर निशाना

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नैमिषा प्रधान की विदेश में पढ़ाई को लेकर सवाल उठाए. CJP आंदोलन के बीच कई लोगों ने उनके पुराने पोस्ट पर जाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए टिप्पणियां कीं. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि अगर देश की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती, तो मंत्री की बेटी को विदेश जाकर पढ़ाई करने की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, यह सोशल मीडिया पर व्यक्त किए गए विचार हैं और इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें : CJP की सरकार को चेतावनी, कहा- '20 जुलाई तो ट्रेलर था, अब लाखों युवा दिल्ली आएंगे'

यूनिवर्सिटी के सोशल मीडिया पेज को भी बनाया निशाना

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर्स ने Tufts University के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी "धर्मेंद्र प्रधान रिजाइन" जैसे कमेंट किए और नैमिषा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. नैमिषा ने वर्ष 2023 में अपनी LLM की पढ़ाई पूरी की थी और इसके बाद वह यूएस-इंडिया स्ट्रेटजिक पार्टनर्शिप फोरम (USISPF) में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम कर रही हैं.

NEET विवाद के बीच बढ़ा राजनीतिक दबाव

यह पूरा विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब CJP जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ नाराजगी और तेज हो गई. इसी दौरान धर्मेंद्र प्रधान की बेटी का सोशल मीडिया अकाउंट भी चर्चा का विषय बन गया.

ये भी पढ़ें : CJP Protest Live: सरकार बातचीत को तैयार, प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा- न्यूट्रल स्थान पर ही करेंगे मुलाकात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola