MP News : 2023 में हुई ललिता की हत्या! अचानक लौटी अपने घर, परिवार वाले हैरान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Mar 2025 8:29 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

MP News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला अपने घर वापस आई जिसकी हत्या की संभावना 2023 में की गई थी.

विज्ञापन

MP News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक महिला की 2023 में हत्या होने की आशंका थी. इसके लगभग दो साल बाद 11 मार्च को सुरक्षित घर लौट आई है. मामले में गिरफ्तार किए गए चार लोग अभी भी जेल में हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 35 वर्षीय ललिता बाई सितंबर 2023 में मंदसौर के गांधी सागर इलाके से लापता हो गई थी. इसके बाद मध्य प्रदेश के झाबुआ के थांदला शहर में उसकी ‘हत्या’ का मामला दर्ज किया गया था.

रिश्तेदारों ने टैटू देखकर की थी पहचान

ललिता बाई के रिश्तेदारों ने एक महिला का शव देखा जिसका सिर कुचला हुआ था. उन्हें लगा कि यह लाश उसकी ही है. गांधी सागर पुलिस स्टेशन की प्रभारी तरुणा भारद्वाज के हवाले से यह बात सामने आई. ललिता के पिता नानूराम बांछड़ा ने बताया, “जब हमने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो थांदला पुलिस ने हमें एक महिला का शव बरामद होने की सूचना दी जिसका सिर कुचला हुआ था. हम वहां गए और टैटू और पैर में बंधी काली डोरी के आधार पर उसकी पहचान की. हमने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया.”

ललिता बाई कैसे लापता हुई

35 साल की नवाली गांव की रहने वाली ललिता बाई ने बताया कि वह शाहरुख नाम के एक व्यक्ति के साथ घर से अकेली निकली. वह भानपुरा चली गई, जहां उसने उसे बिना बताए 5 लाख रुपये में शाहरुख नाम के एक अन्य व्यक्ति को ‘बेच’ दिया. ललिता बाई ने आरोप लगाया कि दूसरा व्यक्ति उसे राजस्थान के कोटा ले गया, जहां वह करीब 18 महीने तक उसके साथ रही. उसने बताया, ‘’जैसे ही मुझे मौका मिला, मैं भाग गई और वापस आ गई. मेरे पास मोबाइल फोन नहीं है, इसलिए मैं अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं कर पाई.’’

ये भी पढ़ें : Meerut Murder: सौरभ का सिर लेकर कहां गई मुस्कान? रोंगटे खड़े कर देगी रिपोर्ट

इस बीच पुलिस ने ललिता बाई को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में शाहरुख सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उसके लौटने के बाद उसके पिता उसे गांधी सागर थाने ले गए. अधिकारियों को बताया कि वह बिल्कुल सुरक्षित है. इसके बाद गांधी सागर पुलिस ने थांदला पुलिस को घटना की जानकारी दी.

हत्या के आरोप में जेल में बंद 4 लोगों का क्या?

मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने कहा कि ललिता बाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद चार लोगों के मामले में थांदला पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी है. झाबुआ के एसपी पद्मविलोचन शुक्ला ने कहा कि स्थानीय अदालत ने मामले के बारे में जानकारी मांगी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola