राहुल गांधी का दावा, INDIA गठबंधन 2029 का चुनाव जीत चुका है; विपक्षी एकजुटता की मांग की

Updated:
विज्ञापन

खरगे और राहुल गांधी, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने दावा किया कि अगला लोकसभा चुनाव ‘इंडिया’ गठबंधन पहले ही जीत चुका है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi ने 8 जून को हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में दिए अपने भाषण का हिंदी रूपांतरण वाला ऑडियो शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा किया. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, कई साथियों ने इंडिया गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था, यह रहा, जरूर सुनें.

विज्ञापन

2024 का चुनाव इंडिया गठबंधन हारा नहीं था : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, 8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया. जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो… जब संस्थाओं पर कब्जा हो… जब जनता की आवाज दबाई जाए…तब सिर्फ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है. उन्होंने फिर यह दावा किया कि 2024 का चुनाव यह गठबंधन हारा नहीं था और 2029 का चुनाव विपक्षी गठबंधन जीत चुका है.

राहुल गांधी ने एकजुट रहने की अपील की

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से भाजपा और भारत के संस्थानों पर उसके कब्जे को हराएंगे.

ये भी पढ़ें: INDIA गठबंधन में बढ़ी तल्खी! लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी पीएम मोदी को लगा सकते हैं गले, तो पिनराई विजयन को क्यों नहीं?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola