INDIA गठबंधन में बढ़ी तल्खी! लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी पीएम मोदी को लगा सकते हैं गले, तो पिनराई विजयन को क्यों नहीं?

Updated:
विज्ञापन

पिनराई विजयन और राहुल गांधी, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

INDIA Alliance में दरार की खबरें सामने आ रही हैं. लेफ्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रवैये पर सवाल उठाया है. कहा- राहुल पीएम मोदी को गले लगा सकते हैं, तो पिनरई विजयन को क्यों नहीं?

विज्ञापन

INDIA Alliance: केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा- राहुल का राजनीतिक रवैया INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन को मजबूत नहीं करता और अक्सर इससे BJP को ही फायदा पहुंचता है.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने विजयन को लेकर क्या दिया था बयान?

इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि वह केरल में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण विजयन को गले नहीं लगाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री विजयन ने राहुल की इस टिप्पणी पर कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसे गले लगाता है. विजयन ने कहा, लेकिन हम सबने राहुल गांधी की नरेंद्र मोदी को गले लगाते हुए तस्वीर देखी है. मुझे मोदी को गले लगाने से कोई आपत्ति नहीं है बल्कि राहुल गांधी की टिप्पणियां एक खास राजनीतिक संदेश देती हैं. इससे राहुल गांधी का नजरिया और ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रति उनका दृष्टिकोण पता चलता है.

अखिलेश और तेजस्वी यादव ने भी राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति : विजयन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(M)) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस मामले पर विस्तार से चर्चा की जरूरत है और वह अभी इस पर ज्यादा बात नहीं करेंगे. विजयन ने कहा, सिर्फ CPI(M) ही नहीं बल्कि अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं और अन्य बड़े दलों (कांग्रेस को छोड़कर) ने भी बैठक के दौरान आपत्तियां उठाईं और कांग्रेस के रुख के खिलाफ बात की. उन्होंने कहा कि लोग देख सकते हैं कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अब किस स्थिति में है.

राहुल गांधी के बयान से बीजेपी को होता है फायदा : विजयने

विजयन ने कहा, मौजूदा हालात कांग्रेस के रवैये, खासकर राहुल गांधी के रुख की वजह से बने हैं. असलियत यह है कि इस रवैये से ‘इंडिया’ गठबंधन मजबूत नहीं होता. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, इससे अक्सर भाजपा को ही फायदा होता है. ऐसे कदमों से राहुल गांधी ऐसी स्थिति बना रहे हैं जिसमें वह असल में भाजपा के हितों को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान, विजयन और राहुल दोनों ने अपने भाषणों में एक-दूसरे पर निशाना साधा था.

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर बिहार से हुंकार भरेंगे राहुल गांधी, इस दिन आएंगे पटना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola