दारू पार्टी के लिए मां ने बच्चों को किया कमरे में चार दिनों तक बंद, 11 महीने के बच्चे की भूख से तड़पकर हो गयी मौत

Updated at : 13 Jun 2021 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
दारू पार्टी के लिए मां ने बच्चों को किया कमरे में चार दिनों तक बंद, 11 महीने के बच्चे की भूख से तड़पकर हो गयी मौत

हमने अक्सर मां के त्याग की कहानियां सुनी है, कुछ घटनाएं ऐसी हैं घट जाती है जो मां बेटे के रिश्ते पर सवालिया निशान लगा देदी है कि एक मां अपने बच्चों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है. ऐसी ही घटना रूस में घटी है

विज्ञापन

25 साल की महिला ने अपने दो बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और खुद अपने दोस्तों के साथ पार्टी और नशे में डूबी रही. चार दिनों तक बच्चे कमरे में बंद रहे और तड़पते रहे 11 महीने के मासूम बच्चे की भूख से मौत हो गयी जबकि बच्ची को गंभीर अवस्था में अस्पातल में भरती कराया गया है.

हमने अक्सर मां के त्याग की कहानियां सुनी है, कुछ घटनाएं ऐसी हैं घट जाती है जो मां बेटे के रिश्ते पर सवालिया निशान लगा देदी है कि एक मां अपने बच्चों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है. ऐसी ही घटना रूस में घटी है

Also Read: बच्चे को दिया गया 16 करोड़ का एक इंजेक्शन, बॉलीवुड और किक्रेट स्टार्स ने भी की थी मदद के लिए अपील

रूस के ज्लाटाउस्ट की रहने वाली 25 साल की ओल्गा बाजरोवा अपने पति से अलग रहती थी. उसके साथ उसके दो बच्चे भी रहते थे 11 माह के बेटा सेवली तथा 3 वर्ष की बेटी. उसने अपने दोस्तों को साथ दारू पार्टी में जाना था. वह दोनों बच्चों को साथ नहीं ले सकती थी तो उसने उन्हें घर में बंद कर दिया. एक दो दिन नहीं वह चार दिनों तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर रही है.

चार दिनों के बाद जब वह घर लौटी तो उसने अपने 11 साल के बच्चे को भूख से तड़पकर मरा हुआ पाया जबकि बेटी की हालत बेहद नाजुक थी. उसने बच्चों की दादी को फोन करके पूरी बात बता दी. दादी घर पहुंची तो अपने साथ पुलिस को भी लेकर आयी . पुलिस ने तुरंत बच्ची को अस्पताल में भरती कराया और अब उसकी सेहत में धीरे- दीरे सुधार हो रहा है जबकि ओल्गा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Also Read: Cryptocurrency : 100 रुपये में 2 लाख क्रिप्टोकरेंसी, जानें कहां है मौका, निवेश कितना है सुरक्षित ?

इस केस में अदालत ने महिला को अपराधी ठहराया गया है. इस घटना ने ना सिर्फ रूस में बल्कि कई देशों में खलबली मचा दी है कि एक मां अपने बच्चों को इस तरह चार दिनों तक कमरे में बंद करके कैसे दोस्तों के साथ मस्ती में सराबोर रह सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola