गुजरात पहुंचा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी, 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी से मिलेगी राहत
गुजरात में मानसून की जोरदार दस्तक, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, फोटो- एएनआई
Monsoon Rain Alert: मानसून ने आखिरकार गुजरात में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे पहले मंगलवार महाराष्ट्र में मानसून ने एंट्री की थी. मंगलवार रात से लेकर बुधवार तक मुंबई समेत कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है.
Monsoon Rain Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को गुजरात में प्रवेश करते हुए सूरत पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. बुधवार को दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. गांधीनगर और राजकोट में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.
अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बिजली चमकने, मध्यम आंधी चलने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. वहीं, राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
देरी से पहुंचा मानसून
आमतौर पर मानसून 15 जून तक गुजरात पहुंच जाता है, लेकिन इस साल मानसून के आगमन में देरी हुई है. आईएमडी ने बताया कि 24 जून 2026 को मानसून उत्तर-पूर्वी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के बचे हुए हिस्सों, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ क्षेत्रों तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी से होकर गुजर रही है. अगले दो-तीन दिनों में इसके गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.
मुंबई में मूसलाधार बारिश से जलभराव
इससे पहले मंगलवार को मानसून की महाराष्ट्र में एंट्री हुई. मानसून के आगमन के बाद मुंबई में मंगलवार रात से जारी भारी बारिश ने बुधवार सुबह शहर की रफ्तार थाम दी. कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. आईएमडी ने आने वाले दिनों में मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
यहां पढ़ें मौसम की खबरें
उमस से बेहाल राजधानी को मिलेगी राहत या बढ़ेगी आफत? पटना में ऑरेंज अलर्ट, बारिश और तेज हवा की चेतावनी
Patna Weather: 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, उमस और गर्मी से लोग बेहाल, जानें कब होगी बारिश
24 घंटे में 300 मिमी से अधिक बारिश
अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में मुंबई के कुछ हिस्सों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. बीएमसी के मुताबिक कोलाबा में 248 मिमी और सांताक्रूज में 225 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. पश्चिमी उपनगरों के मालवणी में 340 मिमी और मध्य मुंबई के परेल में 334 मिमी बारिश दर्ज हुई.
Also Read: Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं छीटें
Rain Alert: उत्तर भारत में अगले 6 दिन बारिश, कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










