मोबाइल से वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी! कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म मामले में आया दिल दहलाने वाला सच

Published by :Pritish Sahay
Published at :27 Jun 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Case

Kolkata Case

Kolkata Case: साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों को कोर्ट ने 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक कॉलेज कैंपस में 25 जून की रात छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी. तीनों आरोपी में से एक कॉलेज का पूर्व छात्र है जबकि दो मौजूदा छात्र हैं.

विज्ञापन

Kolkata Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज सामूहिक दुष्कर्म की घटना किसी से पूरा देश उबल रहा है. घटना के तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. कोर्ट ने 1 जुलाई तक तीनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक छात्रा के साथ संस्थान के भीतर कथित तौर पर एक पूर्व छात्र ने दुष्कर्म किया. वहीं दो वरिष्ठ छात्रों ने इस अपराध में मुख्य आरोपी की सहायता की. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का गोपनीय बयान भी प्रस्तुत की गई.

कॉलेज का ही छात्र रहा है मुख्य आरोपी

कॉलेज के सूत्रों ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मुख्य आरोपी कॉलेज का पूर्व छात्र है. सबसे बड़ी बात कि मुख्य आरोपी अलीपुर पुलिस एवं सत्र न्यायालय में आपराधिक मामलों का वकील है. पुलिस ने यह भी बताया दो अन्य आरोपी संस्थान के मौजूदा छात्र हैं और पीड़िता के सीनियर हैं. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मुख्य आरोपी को हाल में 45 दिनों की अनुबंध अवधि के लिए संस्थान में अस्थायी गैर-शिक्षण कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया था. मुख्य आरोपी के सोशल मीडिया हैंडल से पता चला है कि वह कॉलेज की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद इकाई का पूर्व अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन की दक्षिण कोलकाता शाखा का संगठन सचिव है.

गार्ड के कमरे में किया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि कथित सामूहिक दुष्कर्म और उत्पीड़न की यह घटना 25 जून की शाम को कॉलेज के छात्र संघ कार्यालय के बगल में ग्राउंड फ्लोर पर एक गार्ड के कमरे के अंदर हुई. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़िता कुछ लोगों के बुलाए जाने के बाद कुछ शैक्षणिक फॉर्म भरने के लिए दोपहर बाद कॉलेज पहुंची थी. पुलिस अधिकारी ने कहा ‘‘ कस्बा पुलिस थाने में गुरुवार को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपियों ने छात्रा को वहीं रुकने को कहा. शाम को छात्रा को कथित तौर पर कॉलेज के भूतल पर स्थित कमरे में ले जाया गया और आरोपियों ने रात करीब 10 बजे तक उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने कमरा सील कर दिया है. फॉरेंसिक विशेषज्ञ सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं.

पीड़िता का बनाया गया वीडियो

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीनों आरोपियों ने मोबाइल फुटेज अपने पास रख ली थी और धमकी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी से बात की तो वे इसे इंटरनेट पर डाल कर वायरल कर देंगे. घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा ‘‘हम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वीडियो फुटेज को अन्य नंबर पर भी भेजा गया था.’’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola